Skip to main content

ताजा खबर

पाकिस्तान की फातिमा सना ने 22 साल की उम्र में किया बड़ा कारनामा, ऐसा करने वाली दूसरी सबसे युवा प्लेयर बनी

Fatima Sana (Photo Source: X)

पाकिस्तान ने आईसीसी वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया। 3 अक्टूबर को पाकिस्तान ने टूर्नामेंट का पहला मुकाबला एशियाई चैंपियन श्रीलंका के खिलाफ था। इस मैच में वुमेन इन ग्रीन ने 31 रनों से जीत दर्ज कर पॉइंट्स टेबल में अपना खाता खोला। पाकिस्तान की इस जीत के साथ कप्तान फातिमा सना ने भी बड़ा कारनामा किया।

दरअसल फातिमा सना वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बतौर कप्तान अपना पहला मैच जीतने वाली दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी बन गईं हैं। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग टॉप पर हैं। मेग लैनिंग ने 21 साल 363 दिन की उम्र में अपनी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच जीताया था। वहीं फातिमा 22 साल 330 दिन की उम्र के साथ इस लिस्ट में शामिल होने वाली दूसरी क्रिकेटर बन गई हैं।

वहीं फातिमा सना वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप में कप्तानी करने वाली तीसरे सबसे युवा कप्तान बनी। मेग लैनिंग के बाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्टेफनी टेलर का नाम दर्ज है, उन्होंने 22 साल और 294 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के लिए बतौर कप्तान पहला टी20 वर्ल्ड कप मैच खेला था। हालांकि उन्हें अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

फातिमा सना को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड

22 साल की फातिमा सना अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर पाकिस्तान को टूर्नामेंट की पहली जीत दिलाने में कामयाब रही। पहले उन्होंने बल्लेबाजी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन बनाए। उनके इस योगदान के दम पर पाकिस्तान 116 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा। बता दें, फातिमा 30 रनों के साथ पाकिस्तान की हाईएस्ट स्कोरर थी।

इसके बाद फातिमा ने गेंदबाजी में भी अपना जलवा बिखेरा। 2.5 ओवर में उन्होंने महज 10 रन खर्च कर चमारि अट्टापट्टू और सचिनि निसंसाला के रूप में दो बड़े विकेट चटकाए। फातिमा सना को उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी दिया गया।

আরো ताजा खबर

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने करीब...

One Day Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय संन्यास के कुछ ही हफ्तों बाद बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए जड़ा ऐतिहासिक शतक

Ben Stokes hits historic century for Durham following international retirement (image via getty) न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के कुछ...

भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

Ruturaj Gaikwad (image via X) काफी समय से भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे अनुभवी भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) को आगामी दुलीप ट्राॅफी 2026 के लिए वेस्ट...