
Babar Azam and Gary Kirsten (Image Credit- Twitter X)
पाकिस्तान क्रिकेट टीम की लिमिटेड ओवर कप्तानी से दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने हाल में ही इस्तीफा दे दिया है। गौरतलब है कि आईसीसी मैन्स टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक बार फिर से बाबर को कप्तानी सौंप दी थी, जिन्होंने वर्ल्ड कप 2023 में पाकिस्तान के लचर प्रदर्शन के बाद इस्तीफा दे दिया था।
तो वहीं बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया। बाबर एंड कंपनी को यूएसए जैसी टीम से हारकर, टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था। इसके बाद हाल में ही पाकिस्तान के कोच गैरी कस्टर्न ने एक विस्तृत रिपोर्ट पीसीबी को सौंपी है, जिसमें पाकिस्तान के टी20 वर्ल्ड कप के हार के कारणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है।
कस्टर्न द्वारा दायर की गई इस रिपोर्ट के बाद बाबर आजम को कप्तानी से इस्तीफा देने के लिए मजबूत होना पड़ा। साथ ही इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से करीब से जुड़े एक सोर्स ने बड़ा बयान भी दिया है।
सोर्स ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि बाबर आजम की लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट से इस्तीफे के बाद, पीसीबी ने एक सोर्स ने इंडिया टुडे के हवाले से कहा- बाबर आजम कस्टर्न और यहां तक कि सहायक कोच, अजहर महमूद की टिप्पणियों और सिफारिशों से खुश नहीं थे और उन्हें लगा कि निराशाजनक प्रदर्शन के लिए केवल उन्हें दोषी ठहराया जा रहा है। कस्टर्न की रिपोर्ट के कुछ हिस्से सार्वजनिक होने के बाद, उन्होंने क्रिकेट बोर्ड को संकेत दिया था कि उन्हें कप्तान बने रहने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीसीबी ने मोहसिन नकवी की अध्यक्षता में गैरी कस्टर्न और उनके सहायक दल को पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिमिटेड ओवर फाॅर्मेट के लिए नए कोच ढूंढ़ने की जिम्मेदारी दी है। देखने लायक बात होगी कि अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम की कमान कौन संभालने वाला है?
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

