
Rohit Sharma (Image Credit- Instagram)
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर Rohit Sharma का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने कानपुर टेस्ट मैच को लेकर बात की है और इस दौरान उन्होंने अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ पर तारीफ की है। साथ ही बताया है कि टीम ने बारिश के बाद भी कैसे जीत की कहानी लिखी।
Rohit Sharma की क्या सोच है कानपुर टेस्ट को लेकर?
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आए इस वीडियो में Rohit Sharma ने खुलकर बात की, उन्होंने कहा कि मेरे हिसाब से Aggression एक तरह से आपके एक्शन होते हैं ना की मेरे रिएक्शन। आगे हिटमैन ने कहा कि- जो गेंदबाजी और बल्लेबाजी आप करते हैं वो Aggression होता है, इन 10 खिलाड़ियों की मदद के बिना हम कानपुर में टेस्ट मैच नहीं जीत पाते। साथ ही रोहित ने कहा कि- कानपुर में चौथे दिन असली खेल शुरू हुआ था जब टीम को 7 विकेट लेने थे, इस दौरान हमने नतीजा हासिल करने के लिए जोखिम उठाया और ये हम पर उल्टा भी पड़ सकता था। इस वीडियो में रोहित ने कहा कि- हमारा प्लान इस मैच का नतीजा हासिल करना था और ये शानदार सीरीज रही, साथ ही खिलाड़ियों ने इस दौरान कमाल के कैच पकड़े।
बाकी सब से काफी अलग है कप्तान Rohit Sharma की सोच
*टीम के खिलाड़ियों ने जो कैच पकड़े वो आसान नहीं थे, टीवी पर आसान लग रहे थे- रोहित।
*’सिराज शानदार एथलीट है, पूरी जान लगा देते हैं और बल्लेबाजों को परेशान करते हैं’।
*हाई लेवल पर खेलते समय शांत रहना पड़ता है, कभी फैसले आपके हक में नहीं जाते- रोहित।
*अनुभव-ज्ञान उपयोग में लेना होता है और मैं ये करते हुए अपने फैसलों पर भरोसा करता हूं- रोहित।
इस वीडियो में काफी कुछ बोला है कप्तान Rohit Sharma ने
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
एक और वीडियो शेयर किया गया था टीम के सोशल मीडिया पर
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
फील्डिंग कोच ने बदली है काफी सारी चीजे
राहुल द्रविड़ जब टीम इंडिया के हेड कोच थे, तो उस समय टीम के फील्डिंग कोच T Dilip थे। वहीं द्रविड़ के जाने के बाद गौतम गंभीर को भारतीय टीम का हेड कोच बनाया गया था, जिसके बाद फिर से T Dilip का कोच के तौर पर कार्यकाल बढ़ा दिया गया। ऐसे में उनके आने से टीम की फील्डिंग में हद से ज्यादा सुधार हुआ है, जिसका नजारा वनडे वर्ल्ड कप 2023 से लेकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में देखने को मिला। साथ ही इस वीडियो में कप्तान रोहित ने T Dilip को लेकर भी बात की थी।
रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी
One Day Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय संन्यास के कुछ ही हफ्तों बाद बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए जड़ा ऐतिहासिक शतक
भारतीय टीम से बाहर चल रहे रुतुराज गायकवाड़ को मिली इस टीम की कमान, बल्ले से गदर मचाने को तैयार 

