Skip to main content

ताजा खबर

Ranji Trophy 2024-25: कर्नाटक ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, मयंक अग्रवाल को फिर से मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Mayank Agarwal (Image Credit- Twitter X)

कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के लिए अपने स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। इस 16 सदस्यीय टीम की कप्तानी एक बार फिर से मयंक अग्रवाल को सौंपी गई है। पिछले कुछ समय से कर्नाटक का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है लेकिन टीम ट्रॉफी को अपने नाम करने में नाकाम रही है। हालांकि आगामी सीजन में कर्नाटक के खिलाड़ी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

मयंक अग्रवाल के अलावा टीम में शानदार खिलाड़ी मनीष पांडे, श्रेयस गोपाल, प्रसिद्ध कृष्णा और Devdutt Padikkal को भी दमदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में लवनीत सिसोदिया और सुजय सतेरी को टीम में जगह दी गई है। टीम का तेज गेंदबाजी लाइनअप भी दमदार है। हालांकि कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन ने राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ को टीम में शामिल नहीं किया है।

यह रही कर्नाटक टीम रणजी ट्रॉफी 2024-25 सीजन के लिए:

मयंक अग्रवाल (कप्तान), मनीष पांडे (उपकप्तान), लवनिथ सिसोदिया (विकेटकीपर), निकिन जोस, देवदत्त पडिक्कल, आर समरण, श्रेयस गोपाल, सुजय सतेरी (विकेटकीपर), हार्दिक राज, विजयकुमार वैशाक, किशन एस बेदारे, अभिलाष शेट्टी, वासुकी कौशिक, विद्याधर पाटिल, मोहसिन खान, प्रसिद्ध कृष्णा

कर्नाटक टीम को आगामी टूर्नामेंट का अपना पहला मुकाबला मध्य प्रदेश के खिलाफ खेलना है जिसकी शुरुआत 11 अक्टूबर से इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में हो रही है। उनका अपने घर में पहला मैच केरल के खिलाफ है। कर्नाटक के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि उनके सभी खिलाड़ी इस समय जबरदस्त फॉर्म में है।

कर्नाटक के खिलाफ टीम 18 अक्टूबर से मैच खेलेगी जबकि बिहार के खिलाफ उन्हें पटना के मोईन उल हक स्टेडियम में 26 अक्टूबर से मैच खेलना है। बंगाल के खिलाफ टीम 6 नवंबर से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मैच खेलेगी जबकि उत्तर प्रदेश के खिलाफ उन्हें लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 13 नवंबर से रणजी ट्रॉफी का महत्वपूर्ण मुकाबला खेलना है।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए जिम्बाब्वे टीम का ऐलान, मधेवेरे और न्यामहुरी की हुई वापसी

ZIM vs IND: Zimbabwe Bring Back Madhevere and Nyamhuri for India T20I Series (image via getty) जिम्बाब्वे क्रिकेट ने 23 जुलाई से भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की...

रवि शास्त्री ने चुनी ICC CWC 2027 के लिए भारतीय टीम, 4 चौंकाने वाले नामों ने खींचा ध्यान

Ravi Shastri Outlines India’s Ideal 15-Man Squad for the 2027 ODI World Cup (image via getty) भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने 2027 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के...

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव, हशमतुल्लाह शाहिदी ने छोड़ी वनडे कप्तानी

Hashmatullah Shahidi (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि टीम के वनडे कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी (Hashmatullah Shahidi) ने करीब...

One Day Cup 2026: अंतरराष्ट्रीय संन्यास के कुछ ही हफ्तों बाद बेन स्टोक्स ने डरहम के लिए जड़ा ऐतिहासिक शतक

Ben Stokes hits historic century for Durham following international retirement (image via getty) न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की सीरीज के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान करने के कुछ...