
Suryakumar Yadav को जब इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक मिला था, तो उन्होंने थोड़ा बहुत घरेलू क्रिकेट खेला था और उस दौरान वो चोटिल हो गए थे। लेकिन अब SKY फिर से टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आएंगे, जहां बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में सूर्यकुमार टीम की कप्तानी करेंगे और इस सीरीज से पहले CHILL नजर आए।
घरेलू क्रिकेट में छाप नहीं छोड़ पाए Suryakumar Yadav
जी हां, टेस्ट क्रिकेट में वापसी का सपना देखते हुए Suryakumar Yadav घरेलू क्रिकेट पर फोकस कर रहे हैं, लेकिन रेड बॉल क्रिकेट में SKY अपने नाम के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए इस बार। जहांं ना तो उनका बल्ला Buchi Babu टूर्नामेंट में चला और ना ही वो Duleep Trophy में कुछ कमाल कर पाए। वहीं अब देखना अहम होगा की बांग्लादेश के खिलाफ उनका टी20 सीरीज में प्रदर्शन कैसा रहता है।
Suryakumar Yadav को टेंशन नहीं है टी20 सीरीज की
*Suryakumar Yadav ने इंस्टा स्टोरी पर एक कमाल का Boomerang शेयर किया है।
*जिसमें ये धाकड़ खिलाड़ी सिर की चंपी लेते हुए नजर आ रहा है Support Staff से।
*साथ ही इस दौरान SKY नजर आ रहे हैं काफी Chill, उतर गई उनकी सारी थकान भी।
*6,9 और 12 तारीख को खेले जाएंगे टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैच।
Suryakumar Yadav की इंस्टा स्टोरी आप भी देखो
Suryakumar Yadav (Image Credit- Instagram)
साउथ अफ्रीका में मिलेगी SKY को कड़ी चुनौती
बांग्लादेश के अलावा टीम इंडिया टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका का भी सामना करेगी, जिसके लिए भारतीय टीम अफ्रीका टीम का दौरा करेगी। वहां SKY की असली कप्तानी का टेस्ट होगा, इससे पहले भी सूर्यकुमार ने टीम इंडिया की कप्तानी की थी टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के खिलाफ और वो सीरीज 1-1 की बराबरी पर खत्म हुई थी। ऐसे में देखना होगा की साउथ अफ्रीका की पिचों पर इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी के अलावा कप्तानी किस प्रकार की होती है। वैसे अब टी20 टीम युवा खिलाड़ियों से लबरेज नजर आ रही है और इन युवा खिलाड़ियों के साथ सूर्यकुमार यादव का तालमेल अच्छा है।
टीम इंडिया के सोशल मीडिया पर आया कप्तान रोहित का खास वीडियो
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

