Skip to main content

ताजा खबर

Irani Cup में मुकेश कुमार ने किया बड़ा खेल, अपनी गेंदबाजी से 5 विरोधी बल्लेबाजों किया फेल

Irani Cup में मुकेश कुमार ने किया बड़ा खेल अपनी गेंदबाजी से 5 विरोधी बल्लेबाजों किया फेल

Mukesh Kumar (Image Credit- Instagram)

इस समय रेस्ट ऑफ इंडिया और मुंबई टीम के बीच Irani Cup का मैच खेला जा रहा है, जहां सुपरस्टार खिलाड़ियों का धाकड़ प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। एक तरफ सरफराज खान ने बल्ले से रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया है, तो दूसरी ओर मुकेश कुमार की रफ्तार भी कमाल की रही और गेंदबाज ने बेहद दमदार प्रदर्शन किया है।

Sarfaraz Khan ने कितने रन बनाए?

वहीं Sarfaraz Khan को अगर रन मशीन का टैग दिया जाए, तो वो कोई गलत बात नहीं होगी। जहां इस खिलाड़ी ने Irani Cup में साबित कर दिया कि वो घरेलू क्रिकेट के किंग हैं, सरफराज ने रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ नाबाद 222 रनों की पारी खेली। साथ ही इस दौरान खान ने 286 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में 25 चौकों के अलावा 4 छक्के भी लगाए।

मुकेश कुमार ने की Irani Cup कप में दमदार गेंदबाजी

*रेस्ट ऑफ इंडिया से खेलते हुए Irani Cup में मुकेश कुमार ने की काफी शानदार गेंदबाजी।
*मुकेश ने खोला पंजा और 30 ओवर में कुल 5 विकेट किए इस गेंदबाज ने अपने नाम।
*जिसके बाद मुंबई टीम हो गई 537 रनों पर ऑलआउट, सरफराज ने बनाए नाबाद 222 रन।
*इस दौरान मुंबई की तरफ से रहाणे ने बनाए थे 97, तो Tanush के बल्ले से निकले थे 64 रन।

क्या कमाल की गेंद डाली है Irani Cup में मुकेश कुमार ने

रिकॉर्ड बनाने की आदत हो गई है सरफराज खान को

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

A post shared by CricTracker Hindi (@crictrackerhindi)

टीम इंडिया के साथ कैसा सफर रहा है मुकेश कुमार का?

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद मुकेश कुमार ने टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई थी, जिसके बाद मुकेश ने भारतीय टीम से टी20 के अलावा वनडे और टेस्ट प्रारूप खेल लिया है। मुकेश ने टीम इंडिया से अभी तक कुल 3 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें वो 7 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। तो 6 वनडे मैचों में ये खिलाड़ी 5 विकेट अपने नाम कर चुका है और 17 टी20 मैचों में वो 20 विकेट अपने खाते में डाल चुके हैं। वहीं टीम इंडिया से उन्होंने अपना आखिरी मैच Zimbabwe के खिलाफ खेला था, जो टी20 मुकाबला था।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...