Skip to main content

ताजा खबर

Martin Guptill Century: LLC 2024 में तबाही मचा रहे मार्टिन गप्टिल, ठोके 131* रन; देखें वीडियो हाईलाइट्स

Martin Guptill Century LLC 2024 में तबाही मचा रहे मार्टिन गप्टिल ठोके 131 रन देखें वीडियो हाईलाइट्स

Martin Guptill (Source X)

Martin Guptill Century Highlights in LLC 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में 2 अक्टूबर को खेले गए मैच में साउथ सुपरस्टार्स ने इरफान पठान की कप्तानी वाली कोर्नक सूर्या ओडिशा को 8 विकेट से हराया। कोर्नाक सूर्या ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में साउदर्न सुपर स्टार्स की टीम ने इस लक्ष्य को केवल 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।

टीम के लिए मार्टिन गप्टिल ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। उन्होंने मैदान के सभी कोनों पर छक्के और चौके जड़े। उनके विस्फोटक शतक के दम पर टीम बड़ी जीत दर्ज करने में सफल रही।

छठे ओवर में मार्टिन गप्टिल ने बनाया 34 रन

मार्टिन गप्टिल ने पारी की शुरुआत से ही बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ओवर में दो चौके लगाकर विस्फोटक शुरुआत दी। छठवां ओवर डालने आए ओडिशा के नवीन स्टीवर्ट गप्टिल का शिकार हो गए और यहीं से उनके बल्ले ने आग उगलना शुरू कर दिया। नवीन के ओवर में मार्टिन ने कुल 34 रन बनाए। उन्होंने पहली तीन गेंदों पर उन्होंने छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने चौथी गेंद पर चौका और आखिरी दो गेंदों पर छक्का लगाया।

मार्टिन गप्टिल के एक ओवर में बने 34 रन

पहली गेंद – छक्का
दूसरी गेंद – छक्का
तीसरी गेंद – छक्का
चौथी गेंद – बाउंड्री
पांचवीं गेंद – छक्का
छठी गेंद – छक्का

देखें वीडियो 

मार्टिन गप्टिल ने बनाए 131 नाबाद रन (Martin Guptill Century Highlights in LLC 2024)

इस मैच में मार्टिन गप्टिल ने महज 54 गेंदों में 9 चौकों और 11 छक्कों की मदद से 131* रन बनाए। उनके दम पर टीम जीत दर्ज करने में कामयाब रही है। गप्टिल के अलावा बाकी बल्लेबाज 20 से ज्यादा रन नहीं बना सके। गप्टिल टीम की जीत में अकेले विस्फोटक प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी रहे। ओडिशा के गेंदबाजों की खराब गेंदबाजी के कारण कोर्नाक सूर्या की बुरी तरह हार हुई। इस मैच में वह अच्छी गेंदबाजी नहीं कर सके।

कोर्नाक टीम के लिए रिचर्ड लेवी ने 63 रन बनाए। उनके अलावा युसूफ पठान ने 33 रन और कप्तान इरफान पठान ने सिर्फ 10 रन का योगदान दिया। वहीं, विनय कुमार 18 रन ही बना सके। इस तरह टीम 192 रन बनाने में सफल रही। साउथ सुपरस्टार्स के लिए सुबोध भाटी ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए। इसके अलावा चतुरंगा डी सिल्वा ने 2 विकेट लेकर चमक बिखेरी।

আরো ताजा खबर

वैभव सूर्यवंशी का नया धमाका, 2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने व्यक्तियों में टाॅप पर

Vaibhav Suryavanshi (Image Credit- Twitter/X) 14 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में भारत में गूगल पर सबसे ज्यादा खोजे जाने वाले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया है। गूगल...

IPL में अनसोल्ड होने या रिटेन न किए जाने के बाद रिटायर हुए ये 5 बड़े खिलाड़ी

IPL players (Image credit Twitter – X) IPL 2026 की नीलामी पास आ रही है और सभी टीमें नए सीजन के लिए अपने स्क्वाॅड तैयार करने की योजनाएं बना रही...

AUS vs ENG 2nd Test, Day 2: ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाई बढ़त – स्टंप्स तक स्कोर 378/6, इंग्लैंड से 44 रन आगे

AUS vs ENG 2nd Test, Day 2: Steve Smith (image via getty) एलेक्स कैरी (46*) और माइकल नेसर (15*) के नाबाद रहने की वजह से ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिस्बेन में इंग्लैंड...

IPL 2026 Auction: आकिब नबी पर ये 3 टीमें लगा सकती हैं बड़ी बोली, हैदराबाद रेस में सबसे आगे

Auqib Nabi (Image Credit- Twitter/X) जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आक़िब नबी इस समय घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जारी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26...