Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने लुक को किया Change, नए हेयरकट में नजर आए भारतीय बल्लेबाज

बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले सूर्यकुमार यादव ने अपने लुक को किया Change, नए हेयरकट में नजर आए भारतीय बल्लेबाज

Suryakumar Yadav (Pic Source-X)

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आज यानी 2 अक्टूबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें उन्हें एक नए हेयरकट के साथ देखा जा सकता है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बता दें कि टीम इंडिया ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज खेली, जिसे उसने 2-0 से अपने नाम किया। अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी, जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है।

सूर्यकुमार यादव की बात की जाए तो इंटरनेशनल क्रिकेट में उनका प्रदर्शन हमेशा ही काफी अच्छा रहा है और उन्होंने भारतीय टीम की जीत में बहुमूल्य योगदान दिया है। इस बीच 2 अक्टूबर को उन्होंने अपने नए हेयरकट के साथ तस्वीरों को साझा किया। सूर्यकुमार यादव ने प्रसिद्ध हेयर स्टाइलिश अलीम खान से यह नया हेयरकट करवाया है।

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

A post shared by Aalim Hakim (@aalimhakim)

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए तीन मैच में 92 रन बनाए थे। यही नहीं उन्होंने गेंदबाजी से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और दो विकेट झटके थे।

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के खत्म होने के बाद रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उनके संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया गया, जिनकी कप्तानी में टीम ने टी20 फॉर्मेट में अभी तक गजब का प्रदर्शन किया है। अब 6 अक्टूबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी सूर्यकुमार यादव अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे।

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टी20 दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। तीसरा और अंतिम मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...

8 नवंबर, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद...

“भारत के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक”: मोहम्मद शमी के टेस्ट संन्यास पर बोले पूर्व क्रिकेटर मदन लाल

Mohammed Shami (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से दूरी बनाने का फैसला किया है। लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम में मौका...