
(Image Credit- Twitter X)
भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ना सिर्फ भारत, बल्कि वर्ल्ड क्रिकेट के कुछ बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों में से एक हैं। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद, जडेजा ने टी20 इंटरनेशनल फाॅर्मेट का अलविदा कह दिया था।
हालांकि, इस समय जडेजा भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट टीम का अहम हिस्सा हैं। जडेजा ने अपनी उपयोगिता हाल में ही समाप्त हुई बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में साबित की थी। इसके अलावा जडेजा जिस तरह से मैदान पर सक्रिय रहते हैं, उससे हमेशा विरोधी टीम के खिलाड़ियों में एक भय बना रहता है।
दूसरी ओर, अब स्टीव स्मिथ जो मैदान पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं उन्होंने हाल में ही रविंद्र जडेजा को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्मिथ ने माना है कि जडेजा मैदान पर अपनी उत्कृष्टता के कारण किसी को भी भयभीत कर सकते हैं। साथ ही स्मिथ का कहना है कि वह फील्डिंग और गेंदबाजी में काफी तेज हैं।
स्टीव स्मिथ ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बाॅर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के शुरू होने से पहले, स्टीव स्मिथ ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक चर्चा में कहा- मैं मैदान पर जडेजा से सिर्फ इसलिए नाराज हो जाता हूं क्योंकि वह बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं। वह हमेशा लड़ाई में उतरने का कोई न कोई तरीका ढूंढ ही लेता है, चाहे वह रन बनाना हो, विकेट लेना हो या शानदार कैच पकड़ना हो। मुझे जडेजा से कभी-कभी थोड़ी चिढ़ होती है, लेकिन वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है।
साथ ही बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब कोई रविंद्र जडेजा के ऑलराउंड खेल से प्रभावित हुआ है। स्मिथ से पहले जडेजा के खेल को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज जोश हेजलवुड भी स्वीकार कर चुके हैं। खैर, देखने लायक बात होगी कि जब भारत इस साल के अंत में पांच मैचों की बाॅर्डर-गावस्कर ट्राॅफी (BGT) के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, तो जडेजा कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं?
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

