Skip to main content

ताजा खबर

चोटिल होने के बावजूद इबादत हुसैन बांग्लादेश टी20 टीम के साथ भारत के लिए हुए रवाना, यहां जाने क्या है पूरा मामला

चोटिल होने के बावजूद इबादत हुसैन बांग्लादेश टी20 टीम के साथ भारत के लिए हुए रवाना, यहां जाने क्या है पूरा मामला

Ebadot Hossain. (Image Source: BCB)

चोटिल तेज गेंदबाज इबादत हुसैन आज यानी 1 अक्टूबर को बांग्लादेश की टी20 टीम के साथ ढाका से इंडिया के लिए रवाना हो चुके हैं। बता दें कि दो मैच की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से अपने नाम किया। अब इन दोनों टीमों के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है।

इबादत हुसैन अफगानिस्तान के खिलाफ जुलाई 2023 में खेली गई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। अभी भी इबादत हुसैन पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट ऑपरेशन इंचार्ज Shahriar Nafees ने क्रिकबज को बताया कि वो युवा तेज गेंदबाज को सीरीज में भाग लेने के लिए नहीं बल्कि इसलिए भारत भेज रहे हैं ताकि टीम मैनेजमेंट के साथ वो अपना रिहैबिलिटेशन जारी रखें।

Shahriar Nafees ने 1 अक्टूबर को क्रिकबज को बताया कि, ‘इबादत हुसैन टीम के साथ रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम को जारी रखने के लिए भारत जा रहे हैं। मैं आपको पूरा मामला समझाता हूं। टाइगर्स का प्रोग्राम बंद हो चुका है क्योंकि सभी को अपनी अपनी फर्स्ट क्लास टीम में शामिल होना है और उन्हें रिलीज कर दिया गया है। बांग्लादेश मैनेजमेंट काफी समय से काम कर रहा है। इबादत हुसैन टीम के साथ राष्ट्रीय टीम फिजियो Bayzid भाई और ट्रेनर नाथन केली के साथ जा रहे हैं।

वो वहां पर खेलेंगे नहीं बल्कि अपने रिहैबिलिटेशन को जारी रखेंगे। भारत में गेंदबाजी कोच और बाकी लोग उन पर कड़ी से कड़ी निगरानी रखेंगे। हम सबको पूरा भरोसा है कि युवा खिलाड़ी जल्द से जल्द पूरी तरह से फिट हो जाएंगे और एक बार फिर से राष्ट्रीय टीम की ओर से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे।’

6 अक्टूबर से शुरू हो रही है टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज

बता दें कि, टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीन मैच की टी20 सीरीज की शुरुआत 6 अक्टूबर से हो रही है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला ग्वालियर में खेला जाएगा जबकि दूसरा दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में। दूसरा मैच 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच तीसरा और अंतिम टी20 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

मेजबान ने टेस्ट सीरीज को तो अपने नाम कर लिया है और अब वो टी20 सीरीज में भी अपनी छाप जरूर छोड़ना चाहेंगे। वहीं बांग्लादेश टीम टी20 सीरीज में मेजबान के ऊपर दबाव जरुर डालना चाहेगी।

আরো ताजा खबर

23 मई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning news headlines (image via X) 1. IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हराया आईपीएल 2026 के 67वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल...

“नए मौकों की तलाश में” Vijay Shankar ने डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL से की संन्यास की घोषणा

Vijay Shankar retires from domestic cricket and IPL (image via getty) ऑलराउंडर विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। अपने...

‘उसे अगला सचिन मत कहिए’ वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिनेश कार्तिक की बड़ी अपील

Dinesh Karthik Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट में इन दिनों 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का नाम काफी चर्चा में है। आईपीएल 2026 में शानदार...

IPL 2026: ‘यह धोनी की CSK नहीं है’ – CSK के एलिमिनेट होने के बाद अश्विन ने की बड़े बदलाव की मांग

IPL 2026 Dhoni’s CSK Ravichandran Ashwin (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सफर बेहद निराशाजनक तरीके से खत्म हुआ। गुजरात टाइटंस के खिलाफ...