
Jemimah Rodrigues (Image Credit- Twitter X)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज जेमिमा राॅड्रिग्स ( Jemimah Rodrigues), ने आगामी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले बड़ा बयान दिया है। गौरतलब है कि इस बार मल्टीनेशन टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से बांग्लादेश की मेजबानी में यूएई में शुरू हो रहा है। तो वहीं भारत अपने खिताबी अभियान की शुरुआत 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच से करेगा।
दूसरी ओर, इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारत की स्टार युवा खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिग्स ने खेल के विभिन्न पहलुओं पर खुलकर बात की है। 10 टीमों वाले खिताबी टूर्नामेंट में भाग लेने के साथ, जेमिमा का कहना है कि जब भी टीम इंडिया की बात आती है, तो वह अपनी जान मैदान पर लगा देती हैं।
जेमिमा राॅड्रिग्स ने दिया बड़ा बयान
बता दें कि आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शुरू होने से पहले जेमिमा राॅड्रिग्स ने स्टार स्पोर्ट्स के साथ चर्चा करते हुए कहा- मेरे लिए, यह परिस्थितियों का आकलन करने और स्थिति से खेलने के बारे में है।
मैं बस इसे सरल रखना चाहती हूं और टीम को जीत दिलाने में मदद करने के लिए, जो भी करना पड़े और टीम को जो भी चाहिए वह सब करना चाहती हूं। जब मैं चीजों को उस नजरिए से देखती हूं, तो मुझे प्रेरणा के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद मिलती है।
जेमिमा ने आगे कहा- मेरे लिए जब कभी भी टीम की बात आती है तो मैं वहां (मैदान) जाकर अपनी पूरी जान लगा देती हूं। यह मुझे और अधिक भावुक, ऊर्जावान और उत्साही बनाता है। मैं चाहती हूं कि टीम इंडिया जीते। हम, एक यूनिट के रूप में खेलना चाहते हैं और जीतना चाहते हैं।
खैर, अब देखने लायक बात होगी कि आगामी टूर्नामेंट में जेमिमा का प्रदर्शन कैसा रहने वाला है?
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

