Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकाॅर्ड बनाया, पढ़ें बड़ी खबर 

IND vs BAN: भारत ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकाॅर्ड बनाया, पढ़ें बड़ी खबर 

India vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज 30 सितंबर को जारी दूसरे टेस्ट मैच का चौथे दिन का खेल जारी है। गौरतलब है कि बारिश की वजह से मुकाबले का दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया है। पहले दिन की समाप्ति पर 107 रनों के कुल स्कोर पर 3 विकेट गंवाने वाली बांग्लादेश को भारतीय गेंदबाजी ने 233 रनों के कुल स्कोर पर समेट दिया।

तो वहीं जब भारत मुकाबले में पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरी, तो भारतीय बल्लेबाजों ने एक नए कीर्तिमान को स्थापित कर, टेस्ट क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। बता दें कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में टीम इंडिया की ओर से सलामी बल्लेबाजी करने आए रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में टी20 अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया।

दोनों ने भारत के लिए पहले चार ओवरों की भीतर ही 50 रनों के आंकड़े को छू लिया था। रोहित 11 गेंदों में 23 रनों की तेज पारी खेलकर आउट हुए, लेकिन दूसरी ओर जायसवाल (72 रन, 51 गेंद) ने तेजी से खेलना जारी रखा। तो वहीं जब टीम इंडिया का स्कोर 100 रनों पर पहुंचा, तो मालूम चला भारत ने टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

बता दें कि भारत की ओर से शुभमन गिल और जायसवाल ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े और भारत का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 100 रनों का स्कोर बनाने में सिर्फ 10.1 ओवर्स लगे। इसके साथ ही भारत ओवर्स के लिहाज से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली पहली टीम बन गई है। टीम इंडिया के इस अटैकिंग क्रिकेट की हर जगह तारीफ देखने को मिल रही है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 बनाने वाली टीमें (ओवर्स में)

ओवर्स (Overs )  टीम (Team)  बनाम (Opposition) जगह (Venue)  साल (Year)
10.1 भारत बांग्लादेश कानुपर 2024
12.2 भारत वेस्टइंडीज पोर्ट ऑफ स्पेन 2023
13.2 श्रीलंका बांग्लादेश कोलंबो 2001
13.3 इंग्लैंड साउथ अफ्रीका द ओवल 1994
13.4 बांग्लादेश वेस्टइंडीज मीरपुर 2012
13.4 इंग्लैंड पाकिस्तान रावलपिंडी 2022

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...