Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: मजाकिया अंदाज में मोमिनुल हक को स्लेज करते हुए नजर आए ऋषभ पंत, वायरल हुआ वीडियो

IND vs BAN मजाकिया अंदाज में मोमिनुल हक को स्लेज करते हुए नजर आए ऋषभ पंत वायरल हुआ वीडियो

India vs Bangladesh, 2nd Test (Image Credit- Twitter X)

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में इस समय भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच दूसरा टेस्ट मैच जारी है। तो वहीं आज 30 सितंबर, सोमवार को मुकाबले के चौथे दिन का खेल जारी है। खेल के आज के दिन बांग्लादेशी पारी के दौरान, विकेटकीपर ऋषभ पंत की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

इस वीडियो में पंत बांग्लादेशी बल्लेबाज मोमिनुल हक को स्लेज करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि खेल में आज बांग्लादेश ने जाकिर हसन और शादमान इस्लाम के विकेट जल्दी गंवा दिए थे। तो वहीं इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मोमिनुल हक धीरे-धीरे कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो के साथ साझेदारी को आगे बढ़ा रहे थे।

लेकिन इस दौरान ऋषभ पंत को मोमिनुल का ध्यान भटकाने के लिए, विकेट के पीछे से स्लेज करते हुए स्टंप माइक पर सुना गया। पंत ने कहा- हेलमेट से एक LBW ले सकते हैं भाई। बता दें कि मोमिनुल हक की लंबाई काफी कम है, शायद इसी वजह से पंत उन्हें इस अंदाज में स्लेज करते हुए नजर आए।

देखें ऋषभ पंत की यह वीडियो

मोमिनुल हक ने खेली नाबाद शतकीय पारी

तो वहीं आपको इस मैच का हाल बताएं तो बारिश की वजह से दूसरे और तीसरे दिन का खेल नहीं हो पाया था। आज बांग्लादेश ने 3 विकेट के नुकसान पर 107 रनों से आगे खेलना शुरू किया। पूरी टीम भारत की शानदार गेंदबाजी के खिलाफ 233 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। हालांकि, मोमिनुल हक 107* रन बनाकर नाबाद रहे, तो नजमुल हुसैन शान्तो ने 31 रनों की पारी खेली।

तो वहीं भारत की गेंदबाजी के बारे में बात करें तो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, तो मोहम्मद सिराज, आर अश्विन और आकाशदीप को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा रविंद्र जडेजा को 1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया 

Rahmat Shah (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने हशमतुल्लाह शाहीदी के इस्तीफे के बाद, अनुभवी बल्लेबाज रहमत शाह को अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का नया वनडे और टेस्ट...

ZIM vs IND, 1st T20I: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बरसात करेगी मैच का मजा किरकिरा? देखें मौसम रिपोर्ट

ZIM vs IND, 1st T20I: Will rain play spoilsport at Harare Sports Club? (image via X) भारत और जिम्बाब्वे के बीच गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में तीन...

कुलदीप यादव की काउंटी क्रिकेट में एंट्री! सचिन तेंदुलकर की पुरानी टीम ‘यॉर्कशायर’ का थामा हाथ

Kuldeep Yadav (Photo Source: Getty Images) भारत के स्टार लेफ्ट-आर्म रिस्ट-स्पिनर कुलदीप यादव ने मौजूदा सीजन के लिए यॉर्कशायर के साथ विदेशी खिलाड़ी के तौर पर जुड़कर अपने करियर के...

SM Trends: 22 जुलाई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

SM Trends (Image Credit- Twitter X) पूर्व भारतीय कप्तान व अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नी संग, भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने वृंदावन पहुंचे...