Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN T20I Series के लिए बांग्लादेश ने किया धांसू टीम का ऐलान; टीम इंडिया को मिलने वाली है कड़ी टक्कर

IND vs BAN T20I Series के लिए बांग्लादेश ने किया धांसू टीम का ऐलान टीम इंडिया को मिलने वाली है कड़ी टक्कर

Bangladesh Cricket Team (Photo Source: X/Twitter)

Bangladesh Squad for IND vs BAN T20I Series: बीसीबी (बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड) ने हाल ही में भारत के खिलाफ होने वाली आगामी टी20 श्रृंखला के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह श्रृंखला 6 अक्टूबर से शुरू होगी, जिसमें दोनों टीमें 6, 9 और 12 अक्टूबर को तीन टी20 मैच खेलेंगी।

बीसीबी द्वारा घोषित इस टीम में चयनकर्ताओं ने मेहदी हसन मिराज को टीम में वापस बुलाया है। मिराज ने अपना आखिरी टी20 मैच जुलाई 2023 में खेला था और तब से राष्ट्रीय टीम के लिए इस फॉर्मेट में नहीं खेले हैं, हालांकि वह वनडे और टेस्ट सेटअप का एक अहम हिस्सा रहे हैं।

इसके अलावा, ओपनर परवेज हुसैन इमोन और बाएं हाथ के स्पिनर रकिबुल हसन को भी टीम में वापस बुलाया गया है। शाकिब अल हसन इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे, जबकि सौम्या सरकार को भी इस टीम से बाहर रखा गया है। नजमुल हुसैन शांतो इस टी20 श्रृंखला में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे और टीम छोटे प्रारूप में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगी।

IND vs BAN T20I Series: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश की टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदयोय, महमूद उल्लाह, लिटन कुमेर दास, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, शक महेदी हसन, रिशाद हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, रकीबुल हसन।

भारत vs बंगलदेश हेड टू हेड रिकॉर्ड (India VS Bangldesh Head to Head Record)

भारत और बांग्लादेश के बीच अभी तक कुल 14 टी20 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 13 में भारतीय टीम ने बाजी मारी है। एक मैच बांग्लादेश की टीम जीतने में सफल रही है।

भारत ने भी बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए कर दिया है टीम का ऐलान

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

भारत-बांग्लादेश टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20- ग्वालियर- 6 अक्टूबर
दूसरा टी20- दिल्ली- 9 अक्टूबर
तीसरा टी20- हैदराबाद- 12 अक्टूबर

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...