Skip to main content

ताजा खबर

IRE vs SA, 2nd T20I Match Prediction: आयरलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कौन जीतेगा?

IRE vs SA (Photo Source: X/Twitter)

IRE vs SA Match Preview (मैच प्रीव्यू):

आयरलैंड (Ireland) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 सितंबर को शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम, अबू धाबी में खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका ने पहले मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

पहले टी20 मुकाबले में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे। कर्टिस कैंफर ने 36 गेंदों में सर्वाधिक 49 रन बनाए थे। साउथ अफ्रीका के पैट्रिक क्रूगर ने 4 विकेट लिए थे। साउथ अफ्रीका ने 14 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर लिया। रयान रिकेल्टन ने 48 गेंदों में 76 और रीजा हेंड्रिक्स ने 33 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली थी।

IRE vs SA Match Details (मैच जानकारी):

मैच
जानकारी
मैच
आयरलैंड बनाम साउथ अफ्रीका, दूसरा टी20
वेन्यू
शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
दिन और समय
29 सितंबर, रविवार, रात 9ः00 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
FanCode app and website

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
06
आयरलैंड ने जीते
00
साउथ अफ्रीका ने जीते
06
नो रिजल्ट
00
टाई
00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

शेख जायद स्टेडियम में पहले टी20 मैच के दूसरे हाफ में गेंदबाजों को संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन पिच ने बल्लेबाजों की भी मदद की थी। पिच स्पिनरों की अधिक मदद करते हुए नजर आएगी। कप्तान यहां पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुन सकते हैं।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

आयरलैंड (Ireland):

पॉल स्टर्लिंग (कप्तान), रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, कर्टिस कैम्फर, नील रॉक (विकेट कीपर), जॉर्ज डॉकरेल, मार्क अडायर, फिओन हैंड, मैथ्यू हम्फ्रीज, क्रेग यंग, ​​बेंजामिन व्हाइट

साउथ अफ्रीका (South Africa):

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कराम (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, पैट्रिक क्रूगर, ब्योर्न फोर्टुइन, नकाबा पीटर, लिजाद विलियम्स, ओटनील बार्टमैन

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

रीजा हेंड्रिक्स ने पिछले मैच में 33 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 51 रनों की पारी खेली थी। वह दूसरे टी20 में भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

पैट्रिक क्रूगर ने पहले टी20 मैच में 4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किया था। वह दूसरे टी20 मैच में भी शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

IRE vs SA Today’s Match Prediction: जो भी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी वो मैच जीतेगी

सिनैरियो 1

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 160-180

आयरलैंड ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 185-205

साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...