Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 28, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Hanuma Vihari and Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

1) आने वाले दिनों में कामिंडु मेंडिस फैब 4 में शामिल किए जा सकते हैं: बासित अली ने दिया बड़ा बयान

श्रीलंका के युवा खिलाड़ी कामिंडु मेंडिस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए 182* रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। कामिंडु मेंडिस ने अपनी इस पारी के दौरान न्यूजीलैंड के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा और सभी के खिलाफ शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स जड़े। (पढ़ें पूरी खबर)

2) ऑस्ट्रेलिया का यह अनुभवी ऑलराउंडर चोटिल होने की वजह से इंग्लैंड दौरे से हुआ बाहर

ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन इंग्लैंड दौरे से बाहर हो चुके हैं। दरअसल कैमरून ग्रीन की पीठ पर चोट लग गई है और इसी वजह से वो अब इंग्लैंड दौरे से पूरी तरह से बाहर हो चुके हैं। यही नहीं कैमरून ग्रीन का बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने खुद इस बात की घोषणा की है कि कैमरून ग्रीन अब इंग्लैंड दौरे के बचे हुए मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम की ओर से भाग नहीं ले पाएंगे। (पढ़ें पूरी खबर)

3) ‘कोहली को बस अच्छे माइंडसेट में रहने की जरूरत है’ विराट की हालिया फाॅर्म पर हनुमा विहारी

बता दें कि हाल में ही Times Now को दिए एक इंटरव्यू में हनुमा विहारी ने विराट की फाॅर्म को लेकर कहा- मैं इसे महत्वपूर्ण नहीं कहूंगा, विराट कोहली को बस अच्छे माइंडसेट में रहने की जरूरत है। मैं जानता हूं कि उसने पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। विहारी ने आगे कहा- वह अपनी निजी प्रतिबद्धताओं के कारण इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में पूरा नहीं खेल पाए। लेकिन कुछ समय बाद टेस्ट में वापिस आने पर, अपनी लय को वापिस हासिल करने और उस मानसिक स्थान को पाने व उस दिनचर्या को वापस पाने में समय लगता है। (पढ़ें पूरी खबर)

4) हम सबको पता है कि किसे बेंच करना चाहिए: कोहली और धोनी के बीच मजेदार सवाल को लेकर युवराज सिंह ने दिया हैरान कर देने वाला जवाब

युवराज सिंह ने Club Prairie Fire Podcast में कहा कि, ‘एक खिलाड़ी के रूप में मैं रोहित शर्मा के साथ जाना चाहूंगा अगर टी20 क्रिकेट है तो। वो बेहतरीन कप्तान है और एक ऐसे खिलाड़ी भी जो अपनी बल्लेबाजी से खेल का रुख पूरी तरह से मोड़ सकते हैं। वो मेरी पहली पसंद है।’ युवराज सिंह ने आगे कहा कि, ‘बात अगर धोनी और विराट के बीच किसी एक को चुनने की है तो मैं खुद को बेंच करना चाहूंगा। अगर मैं किसी एक का नाम लूंगा तो पूरी तरीके से हैडलाइन में आ जाऊंगा। वैसे मैं नहीं होने देना चाहता हूं। हम सब काफी स्मार्ट है और हमें पता है कि कौन बेंच में रहना चाहिए लेकिन मैं रोहित शर्मा को जरूर रखेगा।’ (पढ़ें पूरी खबर)

5) रांची स्थित फार्म हाउस में बाइक चलाते हुए नजर आए MS Dhoni, देखें वायरल वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और फिनिशिंग मास्टर कहे जाने वाले एमएस धोनी (MS Dhoni) दुनिया के कुछ महान कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाजों में शुमार हैं। हालांकि, 15 अगस्त 2020 को क्रिकेट से रिटायर होने के बाद, धोनी सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए नजर आते हैं। तो वहीं इन दिनों धोनी की एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि इस वीडियो में धोनी रांची स्थित अपने फाॅर्म हाउस पर एक बाइक चलाते हुए नजर आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

6) BGT 2024-25: “अगर उनके खिलाफ हम अच्छे से खेलें तो…”, अश्विन-जडेजा को लेकर बोले ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल ने स्टार स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा, मुझे लगता है कि लंबे समय से अश्विन और जडेजा जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलने के बाद, ऐसा लगता है कि ये दोनों ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका हमने लगातार सामना किया है और उनके साथ हमारी लड़ाइयां अक्सर खेल के परिणाम को निर्धारित करती हैं। अगर हम उन दोनों (अश्विन, जडेजा) के खिलाफ अच्छा खेलते हैं, तो हम आम तौर पर खुद को बेहतर स्थिति में पाएंगे। वे दोनों मेरे करियर के अधिकांश समय से मेरे साथ हैं, क्योंकि उनकी उम्र भी लगभग समान ही है। (पढ़ें पूरी खबर)

7) युवराज सिंह 2007 में इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ होटल के कमरे में रुके थे, फिर हुआ कुछ ऐसा, दिग्गज ने किया हैरतअंगेज खुलासा

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने हाल ही में अपने खेल के दिनों से जुड़े एक हैरान कर देने वाले मामले को लेकर खुलासा किया। युवराज सिंह ने भारत के 2007-08 ऑस्ट्रेलिया दौरे को लेकर खुलासा किया जिसमें एक बॉलीवुड अभिनेत्री भी शामिल थी लेकिन क्रिकेटर ने उनका नाम नहीं लिया। यह दौरा युवराज सिंह के लिए भी काफी चुनौतीपूर्ण था। ऐसा इसलिए क्योंकि उस समय युवराज सिंह अपने खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। (पढ़ें पूरी खबर)

8) दिग्गज सचिन तेंदुलकर के ठीक नीचे लगी पृथ्वी शॉ की तस्वीर, खुशी से फुले नहीं समां रहा युवा खिलाड़ी

भारतीय खिलाड़ी पृथ्वी शॉ हाल ही में इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 में नॉर्थम्टनशायर के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। पृथ्वी अब ईरानी कप 2024 में खेलते हुए नजर आएंगे, जिसकी तैयारियां उन्होंने शुरू कर दी है। इस बीच, बल्लेबाज ने अपने सोशल मीडिया पर एक खास स्टोरी शेयर की, जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। पृथ्वी ने जो तस्वीर साझा की है वो मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की है, जहां मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की तस्वीर के ठीक नीचे पृथ्वी की तस्वीर लगी हुई है। (पढ़ें पूरी खबर)

9) ‘मैं उसके शरीर को जानता हूं’ हार्दिक पांड्या की टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर दिनेश कार्तिक

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को हाल में ही रेड बाॅल से प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। पांड्या की प्रैक्टिस वीडियो के वायरल होने के बाद, फैंस इस बात के कयास लगाने लगे थे कि पांड्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं। गौरतलब है कि 30 वर्षीय पांड्या ने साल जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन पिछले 6 साल से वह टीम इंडिया के लिए रेड बाॅल क्रिकेट नहीं खेले हैं। (पढ़ें पूरी खबर)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...