Skip to main content

ताजा खबर

‘मैं उसके शरीर को जानता हूं’ हार्दिक पांड्या की टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर दिनेश कार्तिक

Dinesh Karthik and Hardik Pandya (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को हाल में ही रेड बाॅल से प्रैक्टिस करते हुए देखा गया था। पांड्या की प्रैक्टिस वीडियो के वायरल होने के बाद, फैंस इस बात के कयास लगाने लगे थे कि पांड्या टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने वाले हैं।

गौरतलब है कि 30 वर्षीय पांड्या ने साल जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया, लेकिन पिछले 6 साल से वह टीम इंडिया के लिए रेड बाॅल क्रिकेट नहीं खेले हैं। वह आखिरी बार टीम इंडिया के लिए साल 2018 में खेलते हुए नजर आए थे। पांड्या ने भारत के लिए अभी तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 532 रन बनाने के साथ 1 फाइफर की मदद से कुल 17 विकेट अपने नाम किए हैं।

लेकिन अब लगता है कि पांड्या बड़ौदा की ओर से आगामी रणजी सीजन में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। अगर उन्होंने घरेलू क्रिकेट खेला, तो उनकी भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रेड बाॅल क्रिकेट में वापसी हो सकती है। हालांकि, पांड्या की टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर पूर्व भारतीय विकेटकीपर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) का कुछ और ही कहना है।

दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हार्दिक पांड्या की रेड बाॅल क्रिकेट में वापसी पर दिनेश कार्तिक ने क्रिकबज के हवाले से कहा- उनकी वापसी, सचमुच बहुत अच्छी होगी। खासतौर पर ऐसे व्यक्ति की वापसी, जिसके पास अपना स्किल सेट है। इसलिए, ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी और बल्लेबाजी के लिए अच्छी खबर है।

लेकिन अगर मैं ईमानदारी से कहूं तो, मुझे बहुत आश्चर्य होगा, क्योंकि मैं उसके शरीर को जानता हूं। वह आज जहां हैं, वहां उनके लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना इतना आसान नहीं है। मुझे फिर आश्चर्य होगा, अगर उनकी वापसी हुई।

साथ ही बता दें कि पांड्या की गैर-मौजूदगी में भारत ने ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। लेकिन उनकी महंगी गेंदबाजी की वजह से उन्हें टेस्ट टीम से बाहर कर दिया गया। देखने लायक बात होगी कि पांड्या रेड बाॅल क्रिकेट में कब वापसी करने वाले हैं?

আরো ताजा खबर

IPL 2026: BCCI का रियान पराग पर बड़ा एक्शन! ‘वेप’ का इस्तेमाल करने पर लगा जुर्माना, पढ़ें बड़ी खबर

IPL 2026: Riyan Parag (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग को इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 40वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ कोड ऑफ कंडक्ट का...

2027 WC के लिए क्लासेन को संन्यास से वापस बुलाए साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड – इंग्लैंड के पूर्व स्टार ने की अपील

IPL 2026: HEINRICH KLASSEN (image via X) जैसे-जैसे दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 2027 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप नजदीक आ रहा है, इंग्लैंड के पूर्व महान बल्लेबाज केविन पीटरसन ने...

IPL 2026, Match 43: राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

राजस्थान रॉयल्स शुक्रवार, 1 मई को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स का सामना करेगी। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 की अंक तालिका में 6 मैच जीतकर और 12...

PSL 2026: मुल्तान सुल्तान्स को 8 विकेट से रौंदकर हैदराबाद किंग्समेन ने एलिमिनेटर 2 में की जगह पक्की

PSL 2026: Maaz Sadaqat (image via getty) हैदराबाद किंग्समेन ने हाल के पाकिस्तान सुपर लीग इतिहास में प्लेऑफ का सबसे जबरदस्त प्रदर्शन किया, और 29 अप्रैल को लाहौर के गद्दाफी...