Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: साउदर्न सुपर स्टार्स ने टूर्नामेंट में लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात ग्रेट्स को 8 विकेट से रौंदा

LLC 2024: साउदर्न सुपर स्टार्स ने टूर्नामेंट में लगाई जीत की हैट्रिक, गुजरात ग्रेट्स को 8 विकेट से रौंदा

Southern Super Stars vs Gujarat Greats (Image Credit- Twitter X)

Legends League Cricket 2024: लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के जारी तीसरे सीजन का छठा मैच आज 26 सितंबर, गुरुवार को साउदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स (Southern Super Stars vs Gujarat Greats) के बीच खेला गया। बता दें कि जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम पर खेले गए इस मैच में साउदर्न सुपर ने जीत की हैट्रिक लगाते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की है।

तो वहीं यह जारी टूर्नामेंट में गुजरात ग्रेट्स की लगातार दूसरी हार है। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने साउदर्न के सामने 124 रनों का आसान टारगेट रखा, जिसे टीम ने 2 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के बाद साउदर्न सुपर स्टार्स की तीन मैचों में तीन जीत हो गई हैं, और वह अंकतालिका में 6 पाॅइंट्स के साथ पहले नंबर पर बनी हुई है।

साउदर्न सुपर स्टार्स बनाम गुजरात ग्रेट्स मैच का हाल

मैच के बारे में आपको विस्तार से बताएं तो गुजरात ग्रेट्स के कप्तान शिखर धवन ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। हालांकि, उनकी पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 123 रन ही बना पाई। कप्तान शिखर ने 38 तो असगर अफगान ने 18 रनों का योगदान दिया।

इसके अलावा और कोई खिलाड़ी अधिक रन नहीं बना पाया। तो वहीं मुकाबले में साउदर्न सुपर स्टार्स की ओर से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। सुबोत भाटी को 2 तो हामिद हसन, अब्दुर रज्जाक, पवन नेगी व जेसल करिया को 1-1 विकेट मिला।

दूसरी ओर, जब साउदर्न सुपर स्टार्स गुजरात ग्रेट्स से मिले 124 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी, तो उसने इस टारगेट को 14.3 ओवर में सिर्फ 2 विकेट खोकर बड़ी ही आसानी से हासिल कर लिया।

टीम के लिए सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने 14, तो हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 41 रनों की तेजतर्रार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान श्रीवत्स गोस्वामी 48* और पवन नेगी 19* रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की ओर से मनन शर्मा और समर कादरी को 1-1 विकेट मिला।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...