Skip to main content

ताजा खबर

फिर से लौट आया Hardik Pandya का स्टाइलिश अवतार, दिखा रहे हैं इन दिनों पूरा टशन

फिर से लौट आया Hardik Pandya का स्टाइलिश अवतार दिखा रहे हैं इन दिनों पूरा टशन

Hardik Pandya (Image Credit- Instagram)

जब से Hardik Pandya नताशा से अलग हुए हैं, उनका पूरा फोकस अपने खेल पर आ गया है। साथ ही ये खिलाड़ी अपनी ही दुनिया में मस्त रहता है। दूसरी ओर अब पांड्या का फिर से इंस्टाग्राम पर स्टाइलिश अवतार दिखने लगा है, इसी कड़ी में ऑलराउंडर ने अपनी एक खास तस्वीर इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है।

मोहित शर्मा ने जमकर की Hardik Pandya की तारीफ

GT टीम में Hardik Pandya की कप्तानी से खेल चुके मोहित शर्मा ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया था,  जो इस ऑलराउंडर से जुड़ा था। मोहित ने कहा था कि- हार्दिक पांड्या बहुत ही सहज व्यक्ति हैं, साथ ही मोहित ने बोला कि कप्तान के तौर पर पांड्या की सबसे अच्छी खूबी है टीम में सकारात्मक ऊर्जा भरना और सभी को उत्साहित करना। आगे बोलते हुए इस गेंदबाज ने ये भी कह दिया कि- हार्दिक पंड्या अपनी पीठ की समस्या के बावजूद मैदान पर अपना सर्वश्रेष्ठ देते थे।

अपनी ही दुनिया में मस्त रहते हैं अब Hardik Pandya

*Hardik Pandya इन दिनों लगातार इंस्टाग्राम पर कुछ ना कुछ शेयर कर रहे हैं।
*हाल ही में इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने इंस्टा स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है।
*इस तस्वीर में हार्दिक काले रंग की जैकेट और काले रंग का चश्मा पहने नजर आए ।
*साथ ही ऑलराउंडर ने तस्वीर में दिया है अलग ही पोज, दिखा रहे अपना पूरा स्वैग।

लाल गेंद से विदेश में खूब अभ्यास किया है हार्दिक ने

जी हां, इंटरनेशनल क्रिकेट से मिले ब्रेक के बीच हार्दिक पांड्या ने विदेश में खास ट्रेनिंग की है, इस दौरान ये खिलाड़ी विदेश नेट्स प्रैक्टिस कर रहा था। जहां हार्दिक ने लाल गेंद से बल्लेबाजी और गेंदबाजी अभ्यास किया था, साथ ही कुछ रिपोर्ट्स की माने तो हार्दिक इस साल अपने घरेलू टीम से रणजी ट्रॉफी खेल सकते हैं। हार्दिक ने अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच साल 2018 में खेला था, जो मुंबई के खिलाफ था। तो पांड्या अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने भी साल 2018 में उतरे थे टीम इंडिया से, वो मैच इंग्लैंड के खिलाफ था।

हार्दिक की तैयारी पर डालते हैं एक नजर

View this post on Instagram

A post shared by Hardik Himanshu Pandya (@hardikpandya93)

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...