Skip to main content

ताजा खबर

सितंबर 26, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Indian Women Team, Rahul Dravid, Shikhar Dhawan, & Shakib Al Hasan (Photo Source: X/Twitter)

1. Shakib Al Hasan Retirement: शाकिब अल हसन ने टेस्ट फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, कानपुर में खेलेंगे आखिरी मैच..!

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से पहले शाकिब अल हसन ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऑलराउंडर ने पुष्टि की है कि वह अगले महीने मीरपुर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश के लिए आखिरी टेस्ट मैच खेलेंगे। हालांकि, अगर सुरक्षा से संबंधित परेशानियां आती हैं तो कानपुर में भारत के खिलाफ आगामी मैच उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा।

2. विराट कोहली और रोहित शर्मा का दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं: संजय मांजरेकर

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुनना सही फैसला नहीं था। मांजरेकर का मानना है कि अगर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले दोनों स्टार खिलाड़ियों ने लाल गेंद से कुछ क्रिकेट खेला होता तो उनके लिए चीजें अलग हो सकती थीं।

3. राहुल द्रविड़ का राजस्थान रॉयल्स के हाई परफॉरमेंस सेंटर में भव्य स्वागत; दिल छू लेगा वीडियो

पूर्व भारतीय कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) का राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के हाई परफॉरमेंस सेंटर में शानदार स्वागत किया गया। हाल ही में द्रविड़ को फ्रेंचाइजी का हेड कोच नियुक्त किया गया, और इस पद पर यह उनका पहला दौरा था।

4. नेट्स में भी जारी रहा विराट का संघर्ष, अक्षर पटेल की गेंद पर हुए बोल्ड, अश्विन ने भी किया परेशान

स्पिन के खिलाफ विराट कोहली का संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। भारत के स्टार बल्लेबाज को बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले कानपुर नेट्स में अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय स्पिन तिकड़ी का सामना करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 27 सितम्बर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है।

5. “हम लोग चिल्ला रहे थे, मत जाओ, मत जाओ, लेकिन…..”- अंपायर संग हुए धोनी के विवाद पर बोले मोहित शर्मा

धोनी आईपीएल 2019 के दौरान नो बॉल विवाद के चलते बीच मैच में मैदान पर घुस गए थे और अंपायरों से लड़ने लगे थे।हाल ही में इस घटना पर सीएसके के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने बात की है और बताया है कि उस दौरान ड्रेसिंग रूम का माहौल क्या था। मोहित शर्मा ने 2 स्लॉगर पॉडकास्ट पर कहा, “हम लोग डगआउट में थे, हम चिल्ला रहे थे, मत जाओ, मत जाओ, मत जाओ। लेकिन उन्होंने पीछे मुड़ के देखा भी नहीं। वो ऐसे गए हैं ना, जब लगा की भाई शेर घुस गया है। वह पहले ही गुस्से में थे क्योंकि वह गलत समय पर आउट हो गए थे। वह आउट होकर डग आउट में आए ही थे कि अगली गेंद नो बॉल हो गई और अंपायर ने नहीं दिया।”

6. ट्रेविस हेड और मिचेल मार्श ने किया बड़ा खुलासा, कहा-काश! भारत का यह खिलाड़ी होता ऑस्ट्रेलियाई

हाल ही में अनुभवी खिलाड़ी मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने एक भारतीय क्रिकेटर को चुना है जो उन्हें लगता है कि काफी हद तक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जैसे ही हैं। इन दोनों ने ही भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चुना और साथ ही उन्होंने उनकी क्वालिटी को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।

7. “घरेलू क्रिकेट खेलने की प्रेरणा नहीं बची थी”- अपने संन्यास को लेकर खुलकर बोले शिखर धवन

पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बुधवार को खुलासा किया कि राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने की उनके पास ‘प्रेरणा’ नहीं बची थी और यही कारण था कि उन्होंने पिछले महीने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया।

8. पैट कमिंस एंड कंपनी टीम इंडिया के साथ Mind Games खेल रही है: BGT के शुरू होने से पहले बासित अली ने दिया बड़ा बयान

पैट कमिंस ने भारत के रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को अपने विकल्प से हटा दिया है वहीं पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासित अली इस इसको लेकर अपना पक्ष रखा है। बता दें कि जसप्रीत बुमराह को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में गिना जाता है और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने हमेशा ही काफी अच्छी गेंदबाजी की है। इस समय भी जसप्रीत बुमराह जबरदस्त फॉर्म में है।

9. ये क्या! Rishabh Pant ने स्पिन गेंदबाजी करने का प्लान बनाया है अब दूसरे टेस्ट मैच में

Rishabh Pant की टेस्ट क्रिकेट में दमदार वापसी देख हर कोई खुश है, दूसरी ओर टीम के खिलाड़ियों के साथ भी पंत जमकर मस्ती-मजाक करते हैं। ऐसा ही कुछ पंत ने नेट सेशन के बीच किया है, जहां इस खिलाड़ी का एक अलग ही अवतार देखने को मिला है।

10. महिला टी20 विश्व कप 2024: बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती ने भारतीय महिला टीम के लिए शूट किया स्पेशल वीडियो

बाहुबली अभिनेता राणा दग्गुबाती ने 2024 महिला टी20 विश्व कप के लिए दुबई पहुंचने पर भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं। अभिनेता बीसीसीआई महिला एक्स हैंडल पर साझा किए गए एक वीडियो में दिखाई दिए, जिसमें दुबई में भारतीय टीम के टचडाउन की झलकियां थीं।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...