
Ahmed Shahzad (Pic Source-X)
7 अक्टूबर से मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान टीम को लेकर पूर्व खिलाड़ी अहमद शहजाद ने अपना पक्ष रखा है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना की है।
अहमद शहजाद के मुताबिक मोहम्मद अली और कामरान गुलाम को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पाकिस्तान टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज की पाकिस्तान टीम में कामरान गुलाम को शामिल किया गया था लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला।
अहमद शहजाद ने पाकिस्तान चयनकर्ताओं की आलोचना करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा की है जिसमें उन्होंने कहा कि, ‘कामरान गुलाम को एक बार फिर से नजरअंदाज कर दिया गया है। मुझे चीज समझ नहीं आ रही है कि खुर्रम शहजाद चोटिल है और आमेर जमाल भी पूरी तरह से फिट नहीं है। शाहीन शाह अफरीदी भी पूरी तरह से फिट नहीं है। इसके बावजूद अपने मोहम्मद अली को टीम में शामिल नहीं किया है। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि वो क्या विकल्प रखना चाह रहे हैं।
कामरान और साहिबजादा फरहान को टीम में शामिल न करने के लिए आप क्या जवाब देना चाहेंगे? उन्होंने ऐसी कौनसी गलती की है? क्या उनकी गलती यह है कि जिस क्रम में बाबर आजम बल्लेबाजी करते हैं उसी में वो भी करते हैं। जब युसूफ कोच थे तो उन्होंने दो से तीन खिलाड़ियों के ऊपर सब कुछ छोड़ दिया था। युसूफ चयनकर्ता है और उन्होंने इस टीम का चयन किया है। मुझे एक जवाब दीजिए कि कामरान गुलाम को क्यों टीम से बाहर किया गया है?’
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज हारने के बाद अब इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करना चाहेगी पाकिस्तान टीम
हाल ही में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया था। अब पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैच की टेस्ट सीरीज को अपने नाम जरुर करना चाहेगी।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पाकिस्तान इस समय आठवें पायदान पर है। बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना हो रही है।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

