Skip to main content

ताजा खबर

नेट्स में भी जारी रहा विराट का संघर्ष, अक्षर पटेल की गेंद पर हुए बोल्ड, अश्विन ने भी किया परेशान

नेट्स में भी जारी रहा विराट का संघर्ष, अक्षर पटेल की गेंद पर हुए बोल्ड, अश्विन ने भी किया परेशान
Virat Kohli (Photo Source: Getty Images)

स्पिन के खिलाफ विराट कोहली का संघर्ष लगातार गहराता जा रहा है। भारत के स्टार बल्लेबाज को बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले कानपुर नेट्स में अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय स्पिन तिकड़ी का सामना करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा। भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम मैच 27 सितम्बर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जाना है, जिसके लिए टीम इंडिया जमकर तैयारी कर रही है।

दूसरे टेस्ट के शुरू होने से पहले फैंस विराट कोहली की फॉर्म को लेकर जरूर चिंता में हैं। चेन्नई टेस्ट की दोनों पारियों में विराट कोहली बल्ले से फ्लॉप नजर आए थे। किंग कोहली स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ खेलने में अभी भी असहज नजर आ रहे हैं। नेट सेशन के दौरान भारतीय स्पिनर्स का सामना करते हुए भी कोहली दुविधा में पड़े दिखे। चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में ऑफ स्पिनर मेहंदी हसन मिराज ने कोहली को अपना शिकार बनाया था। वह 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे।

2021 के बाद ये 18वां मौका था, जब कोहली स्पिनर द्वारा आउट हुए थे। आपको बता दें कि इससे पहले जब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेली गई थी, वहां भी तीनों पारियों में वह स्पिनर्स के खिलाफ आउट हुए थे। ऐसे में स्पिनर्स के खिलाफ विराट का ये संघर्ष न सिर्फ उनके लिए बल्कि टीम मैनेजमेंट के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है।

नेट्स में अक्षर पटेल ने किया विराट कोहली को बोल्ड

बुधवार को भारतीय टीम ने कानपुर में अपना पहला नेट सेशन किया। इस दौरान विराट कोहली ने नेट में स्पिन तिकड़ी का सामना किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहली प्रैक्टिस सेशन के दौरान रवींद्र जडेजा के खिलाफ इनसाइड-आउट शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे और इस दौरान वो लगातार तीन बार चूके। दिग्गज बल्लेबाज इस वजह से निराश भी नजर आया। वहीं, अक्षर पटेल के खिलाफ खेलते हुए कोहली बोल्ड भी हुए।

आपको बता दें कि, विराट कोहली को कई मैच में अच्छी शुरुआत नहीं मिलती है, लेकिन वो इसे बड़ी पारी में तब्दील करने में कामयाब रहे हैं। उनके खराब फॉर्म का नुकसान उन्हें आईसीसी की बल्लेबाजों की टेस्ट रैंकिंग में भी हुआ है। ताजा रैंकिंग में कोहली को पांच स्थानों का नुकसान उठाना पड़ा है और अब वो टॉप 10 से बाहर हो गए हैं। दाएं हाथ का ये दिग्गज बल्लेबाज अब 12वें पायदान पर पहुंच गया है।

यहाँ देखे:- IND vs BAN Dream11 Prediction, 2nd Test Match: भारत vs बांग्लादेश ड्रीम 11

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...