Skip to main content

ताजा खबर

विराट कोहली और रोहित शर्मा का दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं: संजय मांजरेकर

विराट कोहली और रोहित शर्मा का दलीप ट्रॉफी में नहीं खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं संजय मांजरेकर

Virat Kohli and Rohit Sharma. (Source – Photo by PAUL ELLIS/AFP via Getty Images)

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा को दलीप ट्रॉफी के लिए नहीं चुनना सही फैसला नहीं था। मांजरेकर का मानना है कि अगर बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट से पहले दोनों स्टार खिलाड़ियों ने लाल गेंद से कुछ क्रिकेट खेला होता तो उनके लिए चीजें अलग हो सकती थीं।

गौरतलब है कि, चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में भारत ने बांग्लादेश को 280 रनों से हराया। हालांकि, कप्तान रोहित और सीनियर बल्लेबाज कोहली दोनों ने बल्ले से खराब प्रदर्शन किया। रोहित 6 और 5 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कोहली ने 6 और 17 रन बनाए।

इसलिउए ईएसपीएनक्रिकइंफो पर एक वीडियो में भारतीय जोड़ी के प्रदर्शन पर चर्चा करते हुए मांजरेकर ने कहा कि दिलीप ट्रॉफी के लिए रोहित और कोहली को न चुनने के फैसले से उन्होंने बड़ी गलती की उन्होंने टिप्पणी की:

कोहली और रोहित ने दलीप ट्रॉफी न खेलकर गलती की: संजय मांजरेकर 

उन्होंने कहा, ” “मैं चिंतित नहीं हूं, लेकिन मुझे यकीन है कि किसी ने इस बात ध्यान दिया होगा कि अगर वे रेड बॉल क्रिकेट खेलते तो उनका प्रदर्शन बेहतर हो सकता था। उनके पास दलीप ट्रॉफी चुनने का विकल्प था।”

उन्होंने आगे कहा, “इसलिए हमें कुछ खिलाड़ियों के साथ स्पेशल ट्रीटमेंट से बचना चाहिए था। उन्हें भारतीय क्रिकेट और खिलाड़ी के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन देखना चाहिए। विराट और रोहित का दलीप ट्रॉफी नहीं खेलना भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं था। न ही यह दोनों खिलाड़ियों के लिए अच्छा था। अगर वे दलीप ट्रॉफी खेलते और रेड बॉल क्रिकेट में कुछ समय बिताते, तो चीजें अलग होतीं।’”

रोहित और कोहली शुक्रवार 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क में बांग्लादेश के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में एक्शन में होंगे। मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) चक्र में रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर नजर डालें तो रोहित ने 18 पारियों में 41.82 की औसत से 711 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। कोहली ने आठ पारियों में 49 की औसत से 392 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं।

यहाँ देखे:- IND vs BAN 2nd Test Weather Update: भारत-बांग्लादेश के बीच कानपुर में खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच रद्द?

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...