
Team India (Image Credit- Instagram)
लंबे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरी Team India ने 22 गज पर शानदार प्रदर्शन किया, जहां बांग्लादेश के खिलाफ रोहित की सेना ने पहले टेस्ट मैच में जीत की कहानी लिखी। वहीं अब दूसरे टेस्ट मैच की बारी है, जो कानपुर में खेला जाएगा। उससे पहले टीम के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है, जिसका नजारा सोशल मीडिया पर देखने को मिला है और इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।
लगातार क्रिकेट खेलना है Team India को अब
जी हां, अब Team India को लगातार क्रिकेट खेलना है, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 27 तारीख से शुरू होगा कानपुर में। उसके बाद भारतीय टीम और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज होगी, फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज होगी और उसमें कुल 3 मैच होंगे। इस टेस्ट सीरीज के बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज होगी, वहीं साल के आखिर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेली जाएगी और इसमें कुल 5 मैच होंगे।
खूब मस्ती की Team India के खिलाड़ियों ने यात्रा के दौरान
*Team India के खिलाड़ियों का चेन्नई से कानपुर जाने का वीडियो आया सामने।
*वीडियो में एयरपोर्ट के अंदर और फ्लाइट में काफी मस्ती-मजाक करते दिखे खिलाड़ी।
*अक्षर करते दिखे सिराज की टांग खिंचाई, सरफराज-जायसवाल की अलग मस्ती चल रही थी।
*साथ ही बुमराह और जडेजा मिलकर कर रहे थे इस बीच अश्विन को फ्लाइट में परेशान।
Team India का ये वीडियो आपको भी पसंद आएगा काफी
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
एक खास वीडियो और शेयर किया गया था
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
नई टेस्ट रैंकिंग आई सामने
दूसरी ओर नई ICC मेन्स टेस्ट बैटिंग रैकिंग सामने आई है, जहां इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट अब भी पहले स्थान पर है। केन विलियमसन दूसरे पर है तो डेरिल मिचेल तीसरे और स्टीव स्मिथ चौथे स्थान पर है। टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल छठे से पांचवें स्थान पर आ गए हैं, वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में फ्लॉप रहे थे। ऐसे में रोहित शर्मा नंबर-5 से सीधा दसवें स्थान पर आ गए हैं, तो विराट कोहली टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

