Skip to main content

ताजा खबर

EXCLUSIVE: LLC 2024 में खेलने के लिए जोधपुर पहुंचे Chris Gayle, ली धाकड़ एंट्री; शिखर धवन के साथ करेंगे ओपनिंग!

EXCLUSIVE LLC 2024 में खेलने के लिए जोधपुर पहुंचे Chris Gayle ली धाकड़ एंट्री शिखर धवन के साथ करेंगे ओपनिंग

Chris Gayle (Source X)

Chris Gayle Entry at Jodhpur Ahead of Legends League Cricket 2024 Upcoming Matches: जोधपुर और सूरत में लीजेंडस लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। पिछले साल की तरह इस साल भी लीजेंड्स लीग सीजन-3 का हाइप काफी ऊपर है और फैंस काफी उत्सुक हैं।

बात करें टूर्नामेंट की तो बड़े नामों में शुमार वेस्टइंडीज के दिग्गज और यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल (Chris Gayle) शुरुआती मैचों में गायब रहने के बाद, अब LLC 2024 के मैच 6 में चौके-छक्कों की बारिश करने वाले हैं।

शिखर धवन के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे क्रिस गेल

LLC 2024 का छठवाँ मैच 26 सितंबर को सदर्न सुपर स्टार्स (Southern Super Stars) vs Gujarat Greats (गुजरात ग्रेट्स) के बीच खेला जाएगा। क्रिस गेल गुजरात ग्रेट्स का हिस्सा हैं और इस टीम की कप्तानी शिखर धवन के हाथों में है। मैच के लिए क्रिस गेल बुधवार (25 सितंबर) को जोधपुर पहुंचे हैं और उनका स्वागत चैंपियन सॉन्ग बजाकर किया गया है।

इस एंट्री का वीडियो CricTracker (जो LLC 2024 के मीडिया पार्टनर हैं) ने अपने कैमरे मैं कैद पर गेल के फैंस के साथ साझा किया है। वीडियो में आप देख सकेंगे की बैकग्राउन्ड में चैंपियन गाना बज रहा है। वहीं, क्रिस गेल का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया गया। क्रिस गेल के आते ही यह तो तय है की हम शिखर धवन और उन्हें साथ में ओपनिंग करते दिखाई देंगे।

वीडियो: Chris Gayle Entry at Jodhpur Ahead of Legends League Cricket 2024 Upcoming Matches:

गुजरात ग्रेट्स की टीम 

शिखर धवन (कप्तान), क्रिस गेल, मोहम्मद कैफ, श्रीसंत, पारस खाडा, असगर अफगान, जेरोम टेलर, लियाम प्लंकेट, लेंडल सिमंस, मोर्ने वान विक, समर कादरी, सीकुगे प्रसन्ना, शैनन गैब्रियल, साइब्रांड एनोएलब्रेकेट, कमाउ लेवररॉक।

लीजेंड्स लीग क्रिकेट का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू हुआ है। पिछले संस्करणों के विपरीत, लीग में 25 मैच होंगे और मैचों के बीच पर्याप्त समय होगा। लीग चरण में प्रत्येक टीम को सात मैच मिलेंगे और शीर्ष चार टीमें प्लेऑफ में प्रवेश करेंगी। प्लेऑफ में क्वालीफायर, एलिमिनेटर और सेमीफाइनल शामिल हैं और फाइनल 16 अक्टूबर को होगा।

আরো ताजा खबर

Women’s Asia Cup 2026: दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर श्रीलंका ने फाइनल में बनाई जगह 

Sri Lanka Women vs Pakistan Women (Image Credit- Twitter X) यूएई में जारी महिला एशिया कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मैच 11 सितंबर, शुक्रवार को श्रीलंका और पाकिस्तान की महिला...

MS Dhoni के पास CSK के 1 लाख से ज्यादा शेयर, ऑफ-मार्केट डील से खरीदे

MS Dhoni (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय कप्तान व दिग्गज क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के...

अफगानिस्तान टी20 और एशियन गेम्स के लिए Yash Thakur की हुई टीम इंडिया में एंट्री, इस खिलाड़ी को करेंगे रिप्लेस 

Yash Thakur (Image Credit- Twitter X) अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल और आगामी एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने...

पूर्व भारतीय कप्तान ने मैनेजमेंट से संजू सैमसन का सपोर्ट करने को कहा, बोले ‘सूर्यवंशी को मौके मिलेंगे’ 

Sanju Samson Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) ने संजू सैमसन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने टीम...