Skip to main content

ताजा खबर

“विराट कोहली ने मुझे Orkut चलाना सिखाया था” LLC 2024 में खेल रहे जसकरन मल्होत्रा का EXCLUSIVE Interview देखें

विराट कोहली ने मुझे Orkut चलाना सिखाया था LLC 2024 में खेल रहे जसकरन मल्होत्रा का EXCLUSIVE Interview देखें
Jaskaran Malhotra on Virat Kohli and His Cricket Journey (Source X)

Jaskaran Malhotra on Virat Kohli and His Cricket Journey: जसकरन मल्होत्रा एक भारतीय-अमेरिकी क्रिकेटर हैं, जो अमेरिका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए खेलते हैं। उनका जन्म 4 नवंबर 1989 को भारत के चंडीगढ़ में हुआ था। जसकरन मुख्य रूप से एक विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जाने जाते हैं।

जसकरन ने अमेरिका की क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया है और 2021 में उन्होंने इतिहास रचा जब उन्होंने एक ODI मैच में पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ एक ही ओवर में 6 छक्के मारे। इसके साथ ही, वे ऐसा करने वाले कुछ चुनिंदा क्रिकेटरों में शामिल हो गए।

जसकरन ने अपनी प्रतिभा और प्रदर्शन के जरिए अमेरिका के क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है और उनकी गिनती टीम के प्रमुख खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने 8 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी और फिलहाल वह लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 टूर्नामेंट में खेल रहे हैं।

इस दौरान LLC 2024 के मीडिया पार्टनर CricTracker को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने टूर्नामेंट का अनुभव, विराट कोहली के साथ दोस्ती और क्रिकेट जर्नी को लेकर बातें की हैं।

EXCLUSIVE Interview: Jaskaran Malhotra on Virat Kohli and His Cricket Journey (Source: LLC 2024 Media Partner CricTracker)

इस आर्टिकल में जसकरन मल्होत्रा ने विराट कोहली और उनकी क्रिकेट यात्रा पर क्या कहा आइए सुनते हैं-

सवाल: आप पहली बार LLC में खेल रहे हैं और आपने दो मैच खेले हैं, अनुभव कैसा रहा?

जवाब: यह अद्भुत अनुभव रहा। मेरा ड्रेसिंग रूम अनुभव सुरेश रैना के नेतृत्व में हो रहा है, जो एक बेहतरीन इंसान हैं। और जैसा मैंने कहा, मोंटी पाजी और शॉन मार्श भी हमारी टीम में हैं। हमारे अलावा कई बड़े खिलाड़ी भी इस टूर्नामेंट में हैं। उनके साथ बैठना और खेलना एक युवा खिलाड़ी के रूप में मेरे लिए एक शानदार अवसर है। मैंने रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन मैं इसे आने वाले वर्षों में भी जारी रखना चाहूंगा।

सवाल: आपने घरेलू टूर्नामेंट में विराट और अन्य खिलाड़ियों के साथ खेला है। आपकी सबसे यादगार यादें क्या हैं?

जवाब: बहुत सारी यादें हैं। विराट, मनन शर्मा जो यहां खेल रहे हैं, मोहित शर्मा जिन्होंने भारत और वर्ल्ड कप में खेला है,  और भी कई खिलाड़ी थे। मैं उनके नाम याद नहीं कर पा रहा हूं, लेकिन वो मेरे बहुत करीबी दोस्त थे। हम बाहर घूमा करते थे।

विराट कोहली ने मुझे Orkut चलाना सिखाया था: जसकरन मल्होत्रा

सवाल: क्या आपको विराट के साथ कोई खास कहानी याद है?

जवाब: हां, उस समय सोशल मीडिया का तेजी से बढ़ रहा था। उस वक्त एक नया प्लेटफॉर्म था, जिसे ऑरकुट कहते थे। ऑरकुट तब काफी पॉपुलर हो रहा था। हम सभी सोशल मीडिया का हिस्सा बन रहे थे। विराट ने मुझे सिखाया कि कैसे इसे इस्तेमाल किया जाता है। ये हमारी खास यादें थीं।

सवाल: क्या आपने कभी सोचा था कि विराट भविष्य में इतने बड़े खिलाड़ी बन जाएंगे? क्या आपने उनमें कोई खास गुण देखा?

जवाब: विराट शुरू से ही बहुत स्ट्रॉंग प्लेयर थे। किसी को कभी उनके बारे में शक नहीं हुआ। उस समय भी वह शतक, 150, 200 रन बनाते थे और टीम को जीत दिलाते थे। उनका टैलेंट कभी किसी ने नहीं नकारा। शुरू से ही वह अपनी मेहनत और अनुशासन के लिए जाने जाते थे। 2011 के बाद से उन्होंने खुद को और ज्यादा निखारा, और फिर वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बन गए।

सवाल: हाल ही में, USA ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में हराया था। आप अमेरिकी क्रिकेट को कैसे देख रहे हैं और भविष्य में अमेरिकी टीम के बारे में क्या सोचते हैं?

जवाब: अमेरिका में क्रिकेट तेजी से बढ़ रहा है। हमने पाकिस्तान के लिए नहीं खेला, लेकिन खिलाड़ियों की ओर से काफी मेहनत हो रही है। क्रिकेट अमेरिका का मुख्य खेल नहीं है। आपको ऐसे समय में भी मेहनत करनी होती है जब बोर्ड या अन्य लोग आपका समर्थन नहीं कर रहे होते। लोग केवल अंतिम परिणाम देखते हैं, लेकिन वे यह नहीं देखते कि खिलाड़ी कितना संघर्ष कर रहे हैं जब उन्हें समर्थन नहीं मिल रहा होता। यह एक बहुत अच्छी यात्रा रही है, और उम्मीद है कि दुनिया को यह पता चल रहा है कि अमेरिका में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उम्मीद है, आने वाले समय में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अगले वर्ल्ड कप में एक कदम आगे बढ़ेंगे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...