Skip to main content

ताजा खबर

सालों बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे Virat Kohli, दिल्ली टीम में शामिल किया गया दिग्गज खिलाड़ी का नाम

सालों बाद रणजी ट्रॉफी खेलेंगे Virat Kohli, दिल्ली टीम में शामिल किया गया दिग्गज खिलाड़ी का नाम

Virat Kohli (Source X)

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज Virat Kohli को घरेलू क्रिकेट खेले काफी साल हो गए हैं. जहां टीम इंडिया के साथ लगातार बने रहने के कारण कोहली को 10-12 साल में घरेलू क्रिकेट खेलने का समय ही नहीं मिला। दूसरी ओर अब कुछ ऐसा हो गया है, जिसे देखकर और पढ़कर विराट के फैन्स काफी ज्यादा उत्साहित हो गए हैं, साथ ही इस समय एक खास लिस्ट काफी तेजी से वायरल हो रही है।

पहले टेस्ट मैच में फ्लॉप रहे थे Virat Kohli

दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट सीरीज के पहले मैच में Virat Kohli अपने बल्ले से सुपर फ्लॉप साबित हुए थे, जहां पहली पारी में वो 6 रन पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में उन्होंने सिर्फ 17 रन बनाए थे। ऐसे में कानपुर टेस्ट में विराट कोहली से काफी ज्यादा उम्मीदें हैं, वैसे टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच सिर्फ 2 टेस्ट मैचों की सीरीज है और इस सीरीज में अभी रोहित की टीम 1-0 से आगे चल रही है चेन्नई टेस्ट जीतकर।

Virat Kohli सालों बाद रणजी ट्रॉफी खेलने वाले हैं?

*रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए दिल्ली टीम ने किया संभावित खिलाड़ियों के नाम का ऐलान।
*जहां संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में सालों बाद आया बल्लेबाज Virat Kohli का नाम।
*लेकिन विराट नहीं खेल पाएंगे रणजी मैच, उस समय है न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज।
*विराट ने आखिरी रणजी मैच साल 2012  में उत्तर प्रदेश टीम के खिलाफ खेला था।
*दूसरी ओर कोहली के अलावा इस टीम में Rishabh Pant का नाम भी आया है।

एक बड़ा नाम गायब है इस बार

वहीं दिल्ली ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के लिए अपने संभावित खिलाड़ियों में अनुभवी खिलाड़ी ईशांत शर्मा का नाम नहीं रखा है, साल 2023 में ईशांत ने रणजी ट्रॉफी खेली थी। दूसरी ओर इस खिलाड़ी को टीम इंडिया से खेले कई साल हो गए हैं , जहां ईशांत ने साल 2021 में टीम इंडिया से अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था और वो टेस्ट मैच न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ था। उसके बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी नहीं हुई, साथ ही वो 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल चुके हैं अपने करियर में।

यहां पर आया है Virat Kohli का नाम

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by DDCA Insider (@ddca.insider)

A post shared by DDCA Insider (@ddca.insider)

हाल ही में कानपुर पहुंचे हैं विराट कोहली

View this post on Instagram

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

A post shared by Virat Kohli Fan Page (@wrognxvirat)

আরো ताजा खबर

पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, वर्ल्ड कप 2027 से पहले PCB ने लॉन्च किया नया वनडे टूर्नामेंट

PCB (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन के लिए नए कार्यक्रम का ऐलान किया है। बोर्ड ने 2027 वनडे विश्व कप की...

16 साल बाद भारत लौटेंगे IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी, FEMA मामले में मिली बड़ी राहत

IPL founder Lalit Modi (Image credit Twitter – X) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक और पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने करीब 16 साल बाद भारत लौटने की इच्छा जताई...

भारत की मेजबानी करने के लिए तैयार अफगानिस्तान, दिल्ली में खेलेगी अपनी ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज

T20I series(Image credit Twitter – X) भारत और अफगानिस्तान के बीच सितंबर 2026 में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज कई मायनों में खास रहने वाली है,...

ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा

ZIM vs IND 1st T20i (Image Credit- Twitter X) जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज 23 जुलाई, गुरूवार से तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज की शुरुआत हुई। सीरीज का...