Skip to main content

ताजा खबर

जाने क्या रहा था मैच का रिजल्ट जब भारत ने अंतिम बार कानपुर में टेस्ट मैच खेला था?

जाने क्या रहा था मैच का रिजल्ट जब भारत ने अंतिम बार कानपुर में टेस्ट मैच खेला था

Shreyas Iyer. (Photo Source: BCCI)

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा और अंतिम टेस्ट मुकाबला कानपुर में 27 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इन दोनों टीमों के बीच पहला मैच चेन्नई में खेला गया था जिसको टीम इंडिया ने 280 रनों से अपने नाम किया था। पहले टेस्ट में भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

यही नहीं पहला टेस्ट जीतने के बाद टीम इंडिया ने दो मैच की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश टीम ने पाकिस्तान को 2-0 से हराया था लेकिन टीम इंडिया के खिलाफ पहले टेस्ट में वो अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे थे। हालांकि दूसरे टेस्ट को बांग्लादेश अपने नाम जरुर करना चाहेगा। आज हम आपको बताते हैं कि टीम इंडिया ने अंतिम बार कानपुर में किसके खिलाफ टेस्ट मैच खेला था और उसका रिजल्ट क्या रहा था?

बता दें कि कानपुर में अभी तक 23 टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें से 7 में भारत ने जीत दर्ज की है जबकि तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 13 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं। इन आंकड़ों को देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि इस पिच पर बड़े स्कोर बने हैं।

कानपुर में पिछला मैच टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच ड्रॉ में समाप्त हुआ था

भारतीय टीम ने इससे पहले 2021 में कानपुर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेला था। यह मैच शानदार तरीके से समाप्त हुआ था। टीम इंडिया की कप्तानी अजिंक्य रहाणे ने विराट कोहली की जगह की थी। मेजबान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी पहली पारी में 345 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक अग्रवाल बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रहे थे और 13 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि पहला विकेट जल्द गिरने के बाद शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी की।

गिल ने 52 रन बनाए जबकि चेतेश्वर पुजारा ने 26 रनों का योगदान दिया। रहाणे ने 35 रनों की पारी खेली। हालांकि टीम की ओर से श्रेयस अय्यर ने अपना पहला टेस्ट शतक ठोका और मेजबान की ओर से 105 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। रवींद्र जडेजा ने 50 रनों का योगदान दिया। जवाब में न्यूज़ीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 296 रन बनाए।

टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी को 7 विकेट पर 234 रन पर घोषित कर दिया। मेजबान की ओर से श्रेयस अय्यर ने दूसरी पारी में भी धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 65 रन बनाए जबकि रिद्धिमान साहा ने 61* रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड टीम ने अपनी दूसरी पारी में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए और यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। टीम की ओर से दूसरी पारी में टॉम लाथम ने 52 रन बनाए थे।

আরো ताजा खबर

जोश हेजलवुड ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में जहीर खान और ईशांत शर्मा को छोड़ा पीछे, देखें लिस्ट 

Josh Hazlewood (Image Credit- Twitter X) साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सीरीज का तीसरा व आखिरी मैच 27 अक्टूबर, मंगलवार से न्यूलैंड्स केपटाउन में शुरू हो चुका...

WPL 2027 Auction: डब्ल्यूपीएल ऑक्शन को भारत में कैसे और कहां देखें लाइव? स्ट्रीमिंग डिटेल्स के बारे में जानें 

WPL 2027 Auction (Image Credit- Twitter X) महिला प्रीमियर लीग (WPL) के आगामी सीजन के लिए प्लेयर ऑक्शन शुरू होने में अब सिर्फ एक दिन का समय बचा है। गौरतलब...

“तुम इस अवार्ड के पूरी तरह हकदार हो”: हैरी केन के बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने दी बधाई

Virat Kohli Congratulates Harry Kane on Ballon d’Or Honor (image via X) मंगलवार, 27 अक्टूबर को भारतीय क्रिकेट आइकन विराट कोहली ने पेरिस में 2026 मेन्स बैलोन डी’ओर जीतने पर...

अभिषेक शर्मा ने 35 गेंदों में शतक जड़कर तोड़े कई वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा 

Abhishek Sharma (Image Credit- Twitter X) भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) ने 38 गेंदों में 113 रनों की, टी20 क्रिकेट इतिहास की एक बेहतरीन पारी...