Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे सरफराज खान! ईरानी कप के लिए किया जाएगा रिलीज

IND vs BAN दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे सरफराज खान ईरानी कप के लिए किया जाएगा रिलीज

Rohit Sharma and Sarfaraz Khan (X Photo)

पिछले हफ्ते चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में 280 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने दूसरे टेस्ट के लिए टीम में कोई बदलाव नहीं किया। इससे युवा खिलाड़ी सरफराज खान को एक बार फिर टीम में बने रहने का मौका मिला है। हालांकि, दूसरे टेस्ट मैच से पहले वह टीम से बाहर हो सकते हैं।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 सितंबर से कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में शुरू होने वाला है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सरफराज, जो पहले टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, उन्हें टीम से रिलीज कर मुंबई की तरफ से ईरानी कप मुकाबले में खेलने के लिए भेजा जा सकता है। यह घरेलू मैच 1 अक्टूबर से लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होने जा रहा है।

सरफराज खान को दूसरे टेस्ट में भी नहीं मिलेगा मौका 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है-“भारत के मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर इस बात पर जोर दे रहे हैं कि अगर टीम इंडिया के किसी प्रमुख बल्लेबाज को अंतिम समय में चोट या फिटनेस की समस्या न हो, तो सरफराज को मुख्य टीम से रिलीज कर ईरानी कप खेलने के लिए भेजा जाए। वैसे भी, कानपुर से लखनऊ पहुंचने में केवल एक घंटा लगता है, तो सरफराज टेस्ट मैच शुरू होने के बाद भी लखनऊ जा सकते हैं।”

सरफराज ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारत के लिए डेब्यू किया था। 26 वर्षीय सरफराज ने पांच पारियों में तीन अर्धशतक लगाए और 50 के औसत से रन बनाए। उनकी उपस्थिति मुंबई की बल्लेबाजी को और मजबूत करेगी, जिसमें श्रेयस अय्यर, पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे और मुशीर खान जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।

तुषार देशपांडे ईरानी कप से बाहर

वहीं, मुंबई के तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ईरानी कप में चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह अपने टखने और घुटने की सर्जरी के बाद ठीक हो रहे हैं। हालांकि, शार्दुल ठाकुर इस एकमात्र मैच में खेलने की उम्मीद है।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...