Skip to main content

ताजा खबर

‘भगवान ने उसे अलग बनाया है’ बुमराह से गेंदबाजी सीख पर आकाशदीप ने दिया बड़ा बयान

‘भगवान ने उसे अलग बनाया है’ बुमराह से गेंदबाजी सीख पर आकाशदीप ने दिया बड़ा बयान

Team India (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज आकाशदीप हाल में ही अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की जमकर तारीफ करते हुए नजर आए हैं। बुमराह को लेकर आकाशदीप का मानना है कि भगवान ने उन्हें अलग तरीके से बनाया है।

गौरतलब है कि अगस्त 2023 में बैक इंजरी के बाद क्रिकेट में वापसी पर बुमराह ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया है। हाल में ही चेन्नई टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में पांच विकेट लेकर, इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में 400 विकेट का आंकड़ा भी छुआ था।

तो वहीं अब भारतीय टीम में आकाशदीप ने बुमराह से अपनी सीख के बारे में खुलकर बात की और उल्लेख किया कि कैसे भारतीय तेज गेंदबाज ने उन्हें एक विशेष बल्लेबाज को गेंदबाजी करते समय मानसिकता बनाने में मदद की।

आकाशदीप ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि हाल में ही आकाशदीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा- मैं नियमित तौर पर उनसे बात करता हूं और उनकी गेंदबाजी देखता हूं। वो बिल्कुल अलग हैं, भगवान ने उन्हें अलग ही बनाया है। मैं उनसे बहुत सारे क्रिकेट टिप्स लेता हूं और बहुत कुछ सीखा है।

मैंने उनके साथ गेंदबाजी के दौरान ‘मानसिकता’ पर चर्चा की और एक बार उनसे किसी विशेष बल्लेबाज को गेंदबाजी करते समय मानसिकता के बारे में पूछा। उन्होंने बहुत अच्छे सुझाव और आयडिया दिए, मेरे सभी सवालों का जबाव दिया।

वह बहुत जानकार और अनुभवी हैं और यह उनकी गेंदबाजी में झलकता है। गेंदबाजी करने से पहले बल्लेबाज को समझने की उनकी क्षमता अद्भुत है। वह एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं और उनके नक्शेकदम पर चलना आसान नहीं है।

दूसरी ओर, आपको आकाशदीप और जसप्रीत बुमराह के बारे में बताएं, तो दोनों हाल में ही बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आए थे। तो वहीं अब दोनों एक साथ 27 सितंबर से कानपुर में होने वाले टेस्ट मैच में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

আরো ताजा खबर

29 अप्रैल, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में फेरबदल के बीच अध्यक्ष शम्मी सिल्वा ने दिया इस्तीफा श्रीलंका क्रिकेट के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा और पूरी कार्यकारी समिति...

SM Trends: 29 अप्रैल के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग एक नए विवाद में घिर गए हैं। मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पंजाब किंग्स के...

PSL 2026: बाबर आजम ने ठोका टूर्नामेंट का दूसरा शतक, पेशावर जल्मी को 2021 के बाद पहली बार फाइनल में पहुंचाया

PSL 2026: Babar Azam (image via X) बाबर आजम की बेहतरीन कप्तानी पारी की बदौलत पेशावर जल्मी पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के फाइनल में पहुंच गई है। 28 अप्रैल को...

IPL 2026, Match 42: गुजरात टाइटन्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

IPL 2026, GT vs RCB: Match Preview (image via X) चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के गुजरात टाइटंस को हराने के एक हफ्ते से भी कम समय बाद, दोनों...