Skip to main content

ताजा खबर

जिंदगी सही पिचिंग और….: बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की शानदार तस्वीर

Gautam Gambhir (Pic Source-X)

गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय पुरुष टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच को 280 रनों से अपने नाम किया है। यह मैच चेन्नई में खेला गया था जिसमें भारतीय टीम की ओर से सभी खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीता था।

गौतम गंभीर की कोचिंग की तमाम लोगों ने जमकर प्रशंसा की है। यही नहीं बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीतने के बाद गौतम गंभीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि गौतम गंभीर हाथ में गेंद पकड़े हुए हैं। उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके कैप्शन पर लिखा कि, ‘जिंदगी सही पिचिंग और वापस आने के बारे में है।’

यह रहा गौतम गंभीर का इंस्टाग्राम पोस्ट:

गौतम गंभीर का यह इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इससे पहले गौतम गंभीर की कोचिंग में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज खेली थी। इस टी20 सीरीज में भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इसे अपने नाम किया था। हालांकि श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज को टीम अपने नाम करने में नाकाम रही थी।

श्रीलंका ने अपने घर में खेली गई तीन मैच की वनडे सीरीज को 2-0 से अपने नाम किया था। इससे पहले इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में गौतम गंभीर के Mentorship में कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस महत्वपूर्ण टूर्नामेंट की ट्रॉफी को अपने नाम किया था।

टीम इंडिया को अब बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट कानपुर में खेलना है जिसकी शुरुआत 27 सितंबर से हो रही है। यही नहीं टीम को अभी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नवंबर महीने में पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को भी टीम इंडिया जरूर जीतना चाहेगी। गौतम गंभीर के लिए अब कोच के रूप में जिम्मेदारी और भी कठिन होने वाली है।

আরো ताजा खबर

ZIM vs IND 2026: जिम्बाब्वे बनाम भारत दूसरा टी20आई मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

ZIM vs IND, 2nd T20I: Match Preview (image via getty) भारतीय टीम 25 जुलाई, शनिवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में 3 मैचों की टी20आई सीरीज के दूसरे टी20आई मैच में...

ZIM vs IND, 2nd T20I: दूसरे टी20आई में मंडरा रहा है बारिश का साया? देखें मौसम की रिपोर्ट

ZIM vs IND, 2nd T20I: Weather Report (image via X) श्रेयस अय्यर ने आखिरकार 23 जुलाई को भारतीय कप्तान के तौर पर अपनी पहली टी20आई जीत दर्ज की, जब टीम...

श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, तोड़ा एमएस धोनी का रिकॉर्ड; 87 साल में ऐसा करने वाले बने विश्व के पहले कप्तान

Shreyas Iyer Surpasses MS Dhoni to Set 87-Year-Old World Record as International Captain (image via getty) गुरुवार, 23 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की सात...

24 जुलाई, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

morning cricket news headlines (image via X) 1. ZIM vs IND 2026: पहले टी20आई में भारत ने जिम्बाब्वे को 7 विकेट से रौंदा जिम्बाब्वे और भारत के बीच 23 जुलाई,...