Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लगाए शतक पर, बचपन के कोच की प्रतिक्रिया हुई वायरल 

IND vs BAN: ऋषभ पंत के टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर लगाए शतक पर, बचपन के कोच की प्रतिक्रिया हुई वायरल 

Rishabh Pant and Devender Sharma (Image Credit- Twitter X)

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार तरीके से वापसी की है। बता दें कि पंत ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। पंत की इस पारी ने मेजबान टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत स्थिति में पहुंचाने में मदद की थी।

हालांकि, पंत के लिए टेस्ट क्रिकेट में वापसी इतनी भी आसान नहीं थी, क्योंकि दिसंबर 2022 में हुए भयानक कार एक्सीडेंट के बाद वह जिस तरह के बाॅडी रिहैब से निकले थे, उससे टेस्ट क्रिकेट में पांच दिनों तक खेलना आसान नहीं था। लेकिन पंत ने सभी धारणाओं को गलत साबित करते हुए शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की, और टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई।

दूसरी ओर, अब पंत के इस शतक पर उनके बचपन के कोच देवेंद्र शर्मा (Devender Sharma) ने बड़ी प्रतिक्रिया दी है। गौरतलब है कि देवेंद्र सोनेट क्रिकेट क्लब में पंत के शुरुआती दिनों से उनके खेल को संवारने का काम कर रहे हैं। तो वहीं जब वह एक्सीडेंट के बाद क्रिकेट में वापिस लौटे थे, तो उन्होंने पंत को सलाद दी थी कि वे अच्छी गेंदों का सम्मान करें और सिर झुकाकर खेलें।

Rishabh Pant के शतक पर देवेंद्र शर्मा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया

बता दें कि हाल में ही ऋषभ पंत के शतक के बाद टेलीग्राफ ऑनलाइन को दिए एक इंटरव्यू में देवेंद्र शर्मा ने कहा- मैं ऋषभ के लिए बहुत खुश हूं। वह पहली पारी में भी शतक बना सकता था और मैं थोड़ा दुखी था कि वह ऐसा नहीं कर पाया। परंतु आज वह शानदार था। यह शतक उनके लिए एक महत्वपूर्ण पारी है, क्योंकि वापसी के बाद यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय शतक है।

दुर्घटना के बाद जिस तरह के रिहैब से उसे गुजरना पड़ा, यह आसान नहीं है। ऋषभ को जिस दौर से गुजरना पड़ा और उसके बाद टेस्ट क्रिकेट उनके लिए आसान नहीं है। लेकिन हम सभी ने अब देखा है कि उनकी मानसिक हालत एक अलग स्तर की है।

আরো ताजा खबर

24 अप्रैल, Morning News Headlines: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Morning News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर...

IPL 2026: MI vs CSK, Match 33: मुंबई बनाम चेन्नई मैच मे बने ये रिकाॅर्ड और माइलस्टोन 

Sanju Samson (Image Credit- Twitter X) जारी आईपीएल में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की गाड़ी, जीत की पटरी पर लौट आई है। मैच नंबर 33 में मुंबई...

MI vs CSK, Top 10 Memes: मुंबई बनाम चेन्नई मैच के बाद, सोशल मीडिया के टाॅप 10 फनी मीम्स पर डालें नजर

IPL 2026, MI vs CSK: top 10 memes (image via X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए आईपीएल 2026 के 33वें मैच में, चेन्नई सुपर किंग्स ने...

IPL 2026: फिरकी के जाल में फंसी मुंबई इंडियंस, सीएसके ने 103 रनों से दी करारी शिकस्त 

MI vs CSK (Image Credit- Twitter X) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जारी आईपीएल 2026 का 33वां मैच खेला गया। बता दें इस मुकाबले में सीएसके ने...