Skip to main content

ताजा खबर

शुभमन गिल के बाद अभिषेक शर्मा पंजाब के अगले सबसे बड़े क्रिकेटर होंगे: अमितोज सिंह

शुभमन गिल के बाद अभिषेक शर्मा पंजाब के अगले सबसे बड़े क्रिकेटर होंगे: अमितोज सिंह

Amitoze Singh on Shubman Gill & Abhishek Sharma (Source X)

Amitoze Singh stand on Abhishek Sharma Career: लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 का तीसरा सीजन 20 सितंबर से शुरू हो चुका है। इस टूर्नामेंट में अब फिर से फैंस अपने बचपन के स्टार क्रिकेटरों को एक साथ खेलते दिखाई देंगे। इसी में से एक नाम है भारत के 35 साल के बैटिंग ऑलराउंडर अमितोज सिंह (Amitoze Singh) का।

Amitoze Singh सिंह एक भारतीय क्रिकेटर हैं जो पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलते हैं। उनके बारे में बात करें तो अमितोज दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम गति के गेंदबाज हैं। अमितोज ने भारत के लिए घरेलू टूर्नामेंट खेले हैं लेकिन टीम इंडिया में डेब्यू करने से चूक गए।

LLC 2024 का हिस्सा हैं अमितोज सिंह

बता दें कि, यह Amitoze Singh का दूसरा लीजेंड्स लीग क्रिकेट सीजन है। उन्हें मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह ने LLC 2024 के ऑक्शन में 6 लाख रुपये में खरीदा था। फिलहाल उन्हें, टीम के पहले मैच में खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन वह अपने फिटनेस पर लगातार काम कर रहे हैं और टीम में योगदान देने के लिए हर कड़ी से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने Crictracker Hindi को दिए Exclusive इंटरव्यू में पंजाब के कुछ खिलाड़ियों और उनके भविष्य को लेकर बातें की हैं। आइए सुने

अभिषेक शर्मा एक बड़े प्लेयर बनेंगे: अमितोज सिंह

क्रिकट्रैकर को दिए इंटरव्यू में जब उनसे पंजाब के उभरते खिलाड़ियों और उनके करियर पर बात किए जानें पर सुनिए उनके जवाब-

सवाल: अमितोज आपको इंडिया खेलने का मौका नहीं मिला। क्या आपको इसका मलाल होता है?

जवाब: “यार अफसोस तो रहता है, साल 2014-15 में मैं विजय हजारे टूर्नामेंट में इंडिया का दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला प्लेयर था, तो अफसोस तो रहता है। लेकिन, आप सीखते बहुत हैं, जाहीर सी बात है कि मेरी भी कुछ गलतियाँ रही होंगी। लेकिन यही लाइफ है। मैन बस शुक्रगुजार हूँ की क्रिकेट ने मुझे बहुत कुछ दिया है। अफसोस होता है लेकिन मैन बहुत खुश हूँ।”

पंजाब के अगले बड़े स्टार बन बनेंगे अभिषेक शर्मा!: अमितोज सिंह

सवाल: शुभमन गिल और अर्शदीप सिंह के बाद पंजाब से अगला बड़ा प्लेयर कौन हो सकता है?

जवाब: ये बात सो शायद हम सभी को पता है कि अगला बड़ा प्लेयर अभिषेक शर्मा होंगे, वह टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की करने के छोर पर खड़े हैं, क्योंकि उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट खेल लिया है। वह ऑल फॉर्मेट प्लेयर हैं।

अभिषेक शर्मा के बारे में बात करें तो उन्होंने आईपीएल 2024 में अपनी क्रूरता भरी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की बैंड बज दी थी। जिसके वजह से उन्हें टीम इंडिया में जिम्बाब्वे दौरे के लिए शामिल किया गया था। इस दौरे में उन्होंने अच्छी बल्लेबाजी की थी और शतक भी जड़ा था।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...