
Ashwin (Source X)
बांग्लादेश के खिलाफ हुए टेस्ट मैच में Ravichandran Ashwin टीम इंडिया के हीरो रहे, जहां पहले इस खिलाड़ी का बल्ला बोला और फिर उन्होंने स्पिन से टीम के लिए जीत की कहानी लिखी। वहीं अश्विन ये मैच अपने घरेलू मैदान यानी की चेन्नई में खेल रहे थे, इस दौरान टेस्ट मैच के हर दिन को उनका परिवार स्टेडियम में देखने पहुंच रहा था और अब मैच के बाद उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है।
Ravichandran Ashwin को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम
वहीं बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच जीतने के बाद, Ravichandran Ashwin को उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। जहां अश्विन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 गेंदों पर 113 रन बनाए थे, तो गेंदबाजी में 6 विकेट अपने नाम किए थे। जिसके बाद अश्विन को चेन्नई में मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला, वैसे अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ जो शतक लगाया था वो उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक था और वो उन्होंने 108 गेंदों पर पूरा किया था।
चेन्नई का मैदान और Ravichandran Ashwin का परिवार…
*टीम इंडिया की जीत के बाद Ravichandran Ashwin की कुछ तस्वीरें हुई वायरल।
*एक तस्वीर में मैच के बाद मैदान पर अपने पिता से गले मिलते हुए दिखे आर अश्विन।
*तो दूसरी तस्वीर में ये स्पिनर अपनी वाइफ और बेटियों के साथ बात करते हुए दिखा।
*इस दौरान खिलाड़ी की खुशी देखने लायक थी, फैन्स शेयर कर रहे हैं तस्वीरें।
Ravichandran Ashwin की ये तस्वीर आपको काफी पसंद आएगी
जीत के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों की खुशी अलग लेवल पर थी
View this post on Instagram
A post shared by Team India (@indiancricketteam)
विराट और रोहित रहे सुपर फ्लॉप
भले ही टीम इंडिया ने चेन्नई में बांग्लादेश को टेस्ट मैच में हरा दिया है, लेकिन इस मैच में कप्तान रोहित और विराट कोहली बल्लेबाजी में सुपर फ्लॉप साबित हुए । जहां दोनों ही पारियों में दिग्गज बल्लेबाजों ने निराश किया, तो दूसरी पारी में विराट नॉट आउट थे लेकिन उन्होंने DRS नहीं लिया और फिर 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं कानपुर में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है और टीम में किसी भी नए खिलाड़ी की एंट्री नहीं हुई है।
‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य
IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल
25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

