Skip to main content

ताजा खबर

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जड़े अपने बेहतरीन शतक को लेकर ऋषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा

बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट में जड़े अपने बेहतरीन शतक को लेकर ऋषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

भारतीय टीम के बेहतरीन विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान बांग्लादेश के किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा था और सभी के खिलाफ तगड़ा प्रहार किया था। बता दें कि भारत ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से करारी शिकस्त दी।

यह पारी इसलिए भी काफी महत्वपूर्ण थी क्योंकि टीम इंडिया के दूसरी पारी में शुरुआती विकेट जल्द गिर गए थे और उसके बाद ऋषभ पंत और शुभमन गिल ने अपनी टीम के लिए शानदार साझेदारी की। दिलीप ट्रॉफी 2024 के पहले राउंड में ऋषभ पंत ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए तमाम फैंस का दिल जीत लिया था और उसके बाद ही उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट मैच की भारतीय टीम में शामिल किया गया।

ऋषभ पंत ने मैच के खत्म होने के बाद कहा कि, ‘यह मेरे लिए बहुत ही खास है। सबसे पहली बात मुझे चेन्नई में खेलना बहुत ही अच्छा लगता है और दूसरी बात चोट से ठीक होने के बाद मैं तीनों ही फॉर्मेट में भाग लेना चाहता था। इस प्रारूप में यह मेरा पहला मैच था और यही उम्मीद कर रहा था कि मैं अच्छा प्रदर्शन करूं।

यह सच में इमोशनल था और मैं हर मैच में रन बनाना चाह रहा था। टेस्ट मैच के लिए ही मैं बना हूं और इससे अच्छी बात नहीं हो सकती है कि मैंने भारतीय टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

शुभमन गिल के साथ अपनी मैच विनिंग पारी को लेकर ऋषभ पंत ने किया बड़ा खुलासा

बता दें कि भारतीय टीम का स्कोर एक समय दूसरी पारी में 67 रन पर तीन विकेट था। ऐसा लग रहा था कि भारतीय टीम इस मैच में वापसी नहीं कर पाएगी लेकिन ऋषभ पंत ने शुभमन गिल के साथ चौथे विकेट के लिए 167 रनों की बहुमूल्य साझेदारी की जिसकी वजह से भारत ने अपनी दूसरी पारी को चार विकेट पर 287 रन पर घोषित कर दिया। ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल ने दूसरी पारी में 119* रनों का बेहतरीन योगदान दिया था।

अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ने आगे कहा कि, ‘मुझे नहीं पता कि लोग बाहर क्या बोलते हैं लेकिन मैं परिस्थिति को समझ कर फिर अपने तरीके से खेलता हूं। जब टीम के 67 रन पर 3 विकेट गिर गए थे तब आपको एक साझेदारी की बेहद जरूरत थी और मैंने गिल के साथ वही किया। गिल के साथ मेरा रिश्ता काफी अच्छा है और इसी वजह से यह पारी और भी स्पेशल थी।’

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...