Skip to main content

ताजा खबर

22 गज पर Ashwin की फिरकी का जादू देख, उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं था

Ravichandran Ashwin (Source X)

चेन्नई टेस्ट टीम इंडिया ने अपने नाम कर लिया, जहां इस मैच में गेंद और बल्ले से Ravichandran Ashwin ने अपना जलवा दिखाया। अपने घरेलू मैदान पर खेलते हुए अश्विन ने बांग्लादेश टीम को दिन में तारे दिखाए, दूसरी ओर टेस्ट मैच के चौथे दिन भी इस गेंदबाजी की फिरकी का जादू देखने को मिला। जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद उनके परिवार का रिएक्शन देखने लायक था और उसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।

एक नजर Ravichandran Ashwin के प्रदर्शन

चेन्नई का मैदान Ravichandran Ashwin का घरेलू मैदान है, यहां पर अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्ले से कमाल किया। जहां उन्होंने पहली पारी में शतक ठोका, जो उनके टेस्ट करियर का 6वां शतक था। उसके बाद उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए बांग्लादेश के 6 बल्लेबाजों को आउट किया, ऐसे में उनको मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला है और इस प्रदर्शन के बदौलत उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं।

Ravichandran Ashwin के परिवार की खुशी देख रहे हो आप

*टीम इंडिया ने जीता चेन्नई टेस्ट, Ravichandran Ashwin ने लिए 6 विकेट।
*अश्विन के 5 विकेट होते ही देखने लायक था उनकी वाइफ और बेटियों का रिएक्शन।
*स्टेडियम में मौजूद अश्विन की दोनों बेटियां 5वां विकेट देख खुशी से झूम उठी।
*इस दौरान स्पिनर की वाइफ के चेहरे पर थी मुस्कान और वो तालियां बजा रही थी।

ये वीडियो सामने आया है Ravichandran Ashwin की वाइफ और बेटियों का

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

जडेजा ने लिया बांग्लादेश टीम का चेन्नई में आखिरी विकेट

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

अगला मुकाबला कब से होगा दोनों टीमों के बीच?

वहीं टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज है, पहला टेस्ट मैच टीम इंडिया ने चेन्नई में अपने नाम कर लिया है। वहीं अब सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट मैच 27 तारीख से खेला जाएगा, जो कानुपर के मैदान पर होगा। वहीं इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज खेली जाएगी, जिसका पहला मैच 6 अक्टूबर तो दूसरा 9 अक्टूबर और आखिरी मैच 12 अक्टूबर को खेला जाएगा। जिसके बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी, जिसमें कुल 3 मैच होंगे और ये सीरीज भी WTC के लिहाज से काफी अहम होगी।

আরো ताजा खबर

‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित करने वाले इस युवा बल्लेबाज ने अब टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने...

IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल

Kohli and Gill (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला बेहद रोमांचक होने वाला है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और गुजरात टाइटन्स के बीच यह हाई-वोल्टेज मैच धर्मशाला के...

25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. आईपीएल 2026 के बाद 4 कप्तानों की कुर्सी खतरे में, आकाश चोपड़ा ने बताया ‘पहले नंबर पर हार्दिक पांड्या’ आईपीएल 2026 खत्म होने...

IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

Manoj Tiwary Riyan Parag (Image credit Twitter – X) आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर शानदार अंदाज में प्लेऑफ में जगह बना ली। वानखेड़े स्टेडियम में...