Skip to main content

ताजा खबर

IPL 2025 नीलामी: चेन्नई सुपर किंग्स MS धोनी को सबसे कम कीमत पर करेगी रिटेन; जानें बाकी 4 खिलाड़ी कौन?

MS Dhoni (Pic Source-X)

IPL 2025 CSK Retention: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चेन्नई सुपर किंग्स अपने आइकॉनिक खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) को रिटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस फैसले के पीछे बीसीसीआई (BCCI) की खिलाड़ी रिटेंशन पॉलिसी का फिर से लागू होना माना जा रहा है।

आईपीएल मेगा ऑक्शन 2025 के संभावित बदलाव

आगामी मेगा ऑक्शन, जो इस साल दिसंबर में आयोजित होने वाला है वह भारत के बाहर हो सकता है। संभावना है कि इसे मिडिल ईस्ट में आयोजित किया जाए। बीसीसीआई ने अब तक आधिकारिक रूप से रिटेंशन रूल्स की घोषणा नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि फ्रेंचाइजियों को नवंबर के मध्य तक खिलाड़ियों को रिटेन करने का समय दिया जाएगा। साथ ही, Right to Match (RTM) कार्ड की वापसी की संभावना भी है, जो टीमों के लिए रणनीति को और रोचक बनाएगी।

CSK की रिटेंशन लिस्ट में शामिल होंगे ये खिलाड़ी

RevSportzGlobal की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर बीसीसीआई फ्रेंचाइजियों को पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देता है, तो CSK की लिस्ट में रुतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, महेंद्र सिंह धोनी और मथीशा पथिराना का नाम शामिल होगा। खास बात यह है कि धोनी को कम बोली वाली श्रेणी में रखा जा सकता है, जिससे CSK को अपने वेतन कैप का बेहतर प्रबंधन करने का मौका मिलेगा।

धोनी ने 2024 के सीजन से पहले कप्तानी छोड़ दी थी, लेकिन उनका प्रभाव CSK पर अब भी बरकरार है। पिछले सीजन में धोनी ने 14 मैच खेले और 161 रन बनाए थे, जिसमें 14 चौके और 13 छक्के शामिल थे।

धोनी को ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ के रूप में रिटेन करने का प्लान

बीसीसीआई उन खिलाड़ियों के लिए एक नियम फिर से लागू करने की योजना बना रही है, जो कम से कम पांच साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, उन्हें ‘अनकैप्ड खिलाड़ी’ के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। इस नियम का फायदा CSK को मिल सकता है, क्योंकि इससे वह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के रूप में रिटेन कर सकेंगे।

पहले के नियमों के अनुसार, अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन करने पर फ्रेंचाइजी को सिर्फ 4 करोड़ रुपये खर्च करने पड़ते थे, जबकि CSK ने धोनी को 2022 में रिटेन करने के लिए 12 करोड़ रुपये चुकाए थे। अगर ऐसा हुआ तो अब धोनी को कम सैलरी मिलेगी।

আরো ताजा खबर

18 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening news headlines (image via X) 1. श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज 15 से 27 अगस्त के बीच खेली जाएगी क्रिकबज के अनुसार, श्रीलंका-भारत टेस्ट सीरीज अगस्त के दूसरे भाग में खेली...

‘नहीं खेलेंगे एमएस धोनी’ – CSK vs SRH मैच से पहले आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान!

‘MS Dhoni Aakash Chopra (Image credit Twitter – X) पूर्व भारतीय बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने एम.एस. धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स...

AFG के खिलाफ टेस्ट मैच खेल सकते हैं जसप्रीत बुमराह, लेकिन वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत ODI सीरीज से रहेंगे बाहर

Jasprit Bumrah (Image credit Twitter – X) भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जून में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच में खेलते नजर आ सकते हैं।...

SM Trends: 18 मई के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) विराट कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाड़ी हरप्रीत बरार के माता-पिता के साथ मैदान के बाहर एक दिल को छू लेने वाली बातचीत साझा...