Skip to main content

ताजा खबर

ENG vs AUS 2024: आदिल रशीद ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा करने वाले पहले स्पिनर 

Adil Rashid. (Photo Source: Getty Images)

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया (ENG vs AUS) के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मैच, आज 21 सितंबर को लीड्स स्थित हेडिंग्ली मैदान पर खेला जा रहा है। तो वहीं इस मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद (Adil Rashid) ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है। वह इंग्लैंड की ओर से वनडे क्रिकेट में इस कारनामे को करने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

बता दें कि मुकाबले में आदिल रशीद ने खतरनाक दिख रहे ग्लेन मैक्सवेल को आउट किया। इस विकेट के साथ ही वह वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की ओर से 200 विकेट झटकने वाले पहले स्पिन गेंदबाज बन गए हैं। रशीद से पहले इस कारनामे को कोई स्पिन गेंदबाज नहीं कर पाया है। साथ ही यह वनडे क्रिकेट में किसी स्पिनर द्वारा लिए गए तीसरे सबसे तेज 200 विकेट हैं।

रशीद को 200 वनडे विकेट अपने नाम करने के लिए 131 पारियां लगी। तो वहीं पहले नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व स्पिन गेंदबाज सकलैन मुश्ताक 101 पारियों के साथ पहले नंबर पर और पूर्व दिवंगत ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वाॅर्न 124 पारियों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद हैं।

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 270 रनों पर समेटा

दूसरी ओर, इस मैच के बारे में बात की जाए तो इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, और कप्तान हैरी ब्रूक के इस फैसले को गेंदबाजों ने सही साबित कर दिखाया। बता दें कि मुकाबले में इंग्लिश गेंदबाजों ने कंगारूओं की पारी को 44.4 ओवर बाद 270 रनों के कुल स्कोर पर समेट दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलेक्स कैरी ने 74 रनों की पारी खेली, तो कप्तान मिचेल मार्श ने 60 रनों का योगदान दिया।

तो वहीं इंग्लैंड की गेंदबाजी के बारे में बात की जाए तो ब्रायडन कर्स को 3 विकेट मिले, तो मैथ्यू पाॅट्स, आदिल रशीद और जैकब बैथल को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा ओली स्टोन को 1 विकेट मिला। देखने लायक बात होगी कि क्या इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से मिले 271 रनों के टारगेट को हासिल कर पाती है या नहीं?

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...