Skip to main content

ताजा खबर

अब बल्लेबाजी स्किल को निखारने में लगे हैं मथीशा पथिराना, नेट्स में जमकर बहा रहे पसीना, आप भी देखें वीडियो

Matheesha Pathirana (Pic Source-X)

श्रीलंका के बेहतरीन तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को नेट्स में बल्लेबाजी का जमकर अभ्यास करते हुए देखा गया। युवा खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले अपने आप को ऑलराउंडर के रूप में पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं।

बता दें कि मथीशा पथिराना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अभी तक अपनी गेंदबाजी से तमाम फैंस का दिल जीता है। उनकी बल्लेबाजी इतनी अच्छी नहीं रही है। पथिराना ने इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। 2022 में उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया था और तब से अभी तक मथीशा पथिराना ने सिर्फ 20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 34 विकेट झटके हैं।

पथिराना ने खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बल्लेबाजी अभ्यास का वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि युवा खिलाड़ी ने अभ्यास के दौरान कई शानदार शॉट्स खेले।

ये रहा वीडियो:

🔊 pic.twitter.com/W6GhuRek4Z

— Matheesha Pathirana (@matheesha_81) September 20, 2024

कंधे की चोट से उबर रहे हैं मथीशा पथिराना

बता दें कि मथीशा पथिराना का प्रदर्शन अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अच्छा रहा है और उन्होंने श्रीलंका की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह इस समय अपने कंधे की चोट से उबर रहे हैं। भारत के खिलाफ अगस्त में खेली गई टी20 सीरीज में उन्होंने दो मैच में 5 विकेट झटके थे। सबसे हैरान कर देने वाली बात यह थी कि इंडिया के खिलाफ तीसरे टी20 में मथीशा पथिराना ने एक ओवर भी गेंदबाजी नहीं की थी।

यही नहीं कंधे में लगी चोट की वजह से यह युवा खिलाड़ी भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से भी बाहर हो गया था। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत बहुत ही जल्द होने वाली है और मथीशा पथिराना आगामी टूर्नामेंट में गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी से भी अपनी टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना चाहेंगे।

আরো ताजा खबर

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...

इंग्लैंड टेस्ट टीम की कमान फिर संभालेंगे जो रूट! मार्कस ट्रेस्कोथिक को बनाया जाएगा अंतरिम हेड कोच

Joe Root set to be renamed England Test captain (image via X) ‘द एथलेटिक’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लैंड की आने वाली सीरीज से पहले जो रूट को फिर से...

‘कड़ी मेहनत का फल मिलना चाहिए, धोखाधड़ी की कोई जगह नहीं’: NEET पेपर-लीक विवाद पर सचिन तेंदुलकर की प्रतिक्रिया

Sachin Tendulkar called for a transparent and merit-based system amid the ongoing student protests (image via X) देश भर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों के बढ़ते...

24 जुलाई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

Evening News Headlines (Image Credit- Twitter X) 1. “देश के लिए खेलने की प्रेरणा ने मुझे आगे बढ़ाया” – शानदार प्रदर्शन करने के बाद बोले मयंक यादव तेज गेंदबाज मयंक...