Skip to main content

ताजा खबर

AFG vs SA, 3rd ODI Match Prediction: अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच कौन जीतेगा?

AFG vs SA (Photo Source: ACB Media)

AFG vs SA Match Preview (मैच प्रीव्यू):

अफगानिस्तान (Afghanistan) और साउथ अफ्रीका (South Africa) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा। मेजबान टीम ने पहले दो मैचों में जीत दर्ज कर और 2-0 की बढ़त बनाकर सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है।

दूसरे मुकाबले में रहमानुल्लाह गुरबाज के शतक के बल पर अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 311 रन बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 34.2 ओवरों में 134 रनों पर ऑलआउट हो गई। राशिद खान ने अपने 9 ओवर के स्पैल में मात्र 19 रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए थे।

AFG vs SA Match Details (मैच जानकारी):

मैच
जानकारी
मैच
अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, तीसरा वनडे
वेन्यू
शारजाह क्रिकेट स्टेडियम
दिन और समय
22 सितंबर, रविवार, शाम 5ः30 बजे (भारतीय समयानुसार)
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
FanCode (app and website), Euro Sport

Head to Head Records (हेड टू हेड रिकॉर्ड):

मैच
4
अफगानिस्तान ने जीते
2
दक्षिण अफ्रीका ने जीते
2
नो रिजल्ट
00
टाई
00

Pitch Report (पिच रिपोर्ट):

शारजाह क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलेगी। इस पिच पर खेला गया पिछला मुकाबला हाई-स्कोरिंग था, जिसमें अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की। तीसरे वनडे में टॉस जीतकर कप्तान यहां पहले बल्लेबाजी चुन सकते हैं।

Probable Playing XIs (संभावित प्लेइंग 11):

अफगानिस्तान (Afghanistan):

रहमानुल्लाह गुरबाज, रियाज हसन, अब्दुल मलिक, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, इकरम अलीखिल (विकेटकीपर), राशिद खान, नांगेयालिया खारोटे, अल्लाह गजनफर, फजलहक फारूकी

साउथ अफ्रीका (South Africa):

रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डी जोर्जी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, ब्योर्न फोर्टुइन, नांद्रे बर्गर, नकाबा पीटर, लुंगी एन्गिडी

Probable Best Batter of the Match (संभावित बेस्ट बल्लेबाज)-

अफगानिस्तान के लिए दूसरे वनडे मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज ने 110 गेंदों में 10 चौके और 3 छक्कों की मदद से 105 रनों की पारी खेली थी। वह तीसरे वनडे में भी शानदार पारी खेल सकते हैं।

Probable Best Bowler of the Match (संभावित बेस्ट गेंदबाज)-

राशिद खान ने दूसरे वनडे मैच में 9 ओवर में 19 रन देकर 5 विकेट लिए थे। वह आखिरी वनडे मैच में भी शानदार गेंदबाजी करते हुए नजर आएंगे।

AFG vs SA Today’s Match Prediction: तीसरा वनडे मैच अफगानिस्तान जीतेगा

सिनैरियो 1

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 40-50

पहली पारी का स्कोर- 150-260

अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 240-250

अफगानिस्तान ने जीत दर्ज की

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...