Skip to main content

ताजा खबर

IND vs BAN: टेस्ट क्रिकेट के ‘Boss’ हैं ऋषभ पंत, पिछली 11 पारियों में ठोके 3 शतक और 4 अर्धशतक

Rishabh Pant (Photo Source: Getty Images)

भारत और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। युवा खिलाड़ी ऋषभ पंत ने इस मुकाबले से 634 दिनों बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की और धमाकेदार शतक ठोक दिया। यह टेस्ट करियर में उनका छठा शतक है, उन्होंने भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में एमएस धोनी के सर्वाधिक टेस्ट (6) शतक के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है।

बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में ऋषभ 39 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में फिर उन्होंने 124 गेंदों में शतक ठोका और 128 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से 109 रनों की पारी खेली। पंत ने शुभमन गिल के साथ मिलकर दूसरी पारी में चौथे विकेट के लिए 167 रनों की शानदार साझेदारी भी निभाई। ऋषभ और गिल की शानदार पारियों के चलते ही भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है।

ऋषभ पंत ने पिछली 11 टेस्ट पारियों में बनाए हैं 784 रन

ऋषभ पंत ने भले ही टेस्ट क्रिकेट में दो साल बाद वापसी की है, लेकिन उनका फॉर्म वैसा का वैसा ही है जैसा उन्होंने छोड़ा था। पंत ने इंजरी से पहले पिछला टेस्ट शतक 1 जुलाई 2022 को इंग्लैंड के खिलाफ लगाया था। टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ की पिछली 11 पारियों के बारे में बात करें तो उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 784 रन बनाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में ऋषभ पंत की पिछली 11 पारियां पर डालें नजर-

109(128) बनाम बांग्लादेश
39(52) बनाम बांग्लादेश
9(13) बनाम बांग्लादेश
93(104) बनाम बांग्लादेश
46(45) बनाम बांग्लादेश
57(86) बनाम इंग्लैंड
146(111) बनाम इंग्लैंड
50(31) बनाम श्रीलंका
39(26) बनाम श्रीलंका
96(97) बनाम श्रीलंका
100*(139) बनाम दक्षिण अफ्रीका

बता दें, ऋषभ 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गए थे। उन्हें सिर, घुटने और पिंडली में चोटें आई थी, जिसके बाद उनकी काफी सारी सर्जरी भी हुई। ऋषभ का क्रिकेट खेल पाना नामुमकिन बताया जा रहा था, लेकिन फिर उन्होंने कमाल की रिकवरी की और हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने इसी साल आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की थी। पंत टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थे।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...