
भारत के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने सुझाव दिया कि विराट कोहली को स्पिनरों को उनके प्लान के अनुसार गेंदबाजी करने देने के बजाय उन्हें अस्थिर करने का प्रयास करना चाहिए। उनका ये बयान तब आया जब कोहली ने शुक्रवार, 20 सितंबर को चेन्नई में पहले टेस्ट के दूसरे दिन दूसरी पारी में मेहदी हसन मिराज को अपना विकेट दे दिया।
कोहली को हाल के दिनों में स्पिनर्स के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है। 2021 के बाद से उन्हें 18 मौकों पर स्पिनरों ने आउट किया है। शुक्रवार को, मेहदी हसन मिराज की एक खराब गेंद पर फ्लिक शॉट खेलने के चक्कर में LBW आउट हो गए। हालांकि अगर विराट ने उस गेंद पर DRS लिया होता तो शायद वो LBW आउट होने से बच जाते।
दरअसल उस गेंद का जब रीप्ले दिखाया गया तब उसमें पता चला कि गेंद उनके पैड पर लगी थी। विराट के उस विकेट पर अपना रिएक्शन ददेते हुए शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली को अपने पैरों का इस्तेमाल करना चाहिए, स्वीप शॉट खेलना चाहिए और समय-समय पर इन-फील्ड पर हवाई शॉट भी लगाना चाहिए। ऐसा करने से विपक्षी टीम के स्पिनर्स का प्लान भंग हो सकता है और वो आसानी से रन बना सकते हैं।
रवि शास्त्री ने दी विराट कोहली को अहम सलाह
कमेंट्री के दौरान शास्त्री ने कहा कि, “वह (विशेष रूप से पिछले 2-3 वर्षों में) स्पिनरों के सामने आया है। लेकिन उसने बहुत सारे रन भी बनाए हैं। आप उसे और अधिक करते हुए देखना चाहते हैं, वह है अपने पैरों का उपयोग करना। गेंद की पिच तक पहुंचें, शायद स्वीप का उपयोग करें। आपको समय के साथ चलना होगा, जब मैदान ऊपर हो तो शीर्ष पर जाने से न डरें। आप उसे अपनी ओर गेंदबाजी करने की अनुमति देने के बजाय स्पिनरों को परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं।
शास्त्री ने आगे कहा कि, “इसके अलावा कुछ ऐसे ट्रैक भी हैं जिन पर भारत ने खेला है। यह आसान नहीं है। साथ ही मैं कुछ ऐसे विकेट के बारे में जानता हूं जहां पहली पारी में शुभमन गिल की तरह वह भी लेग वाइड कैच आउट हुए हैं। उन्हें इसके बारे में पता होगा। यह निश्चित है। ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं है जिसे याद न हो। जाहिर तौर पर आप समाधान खोजने का एक तरीका ढूंढते हैं। पता लगाएं कि आपके लिए क्या काम करता है और उस पर कायम रहें।
Beta
Beta feature
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

