Skip to main content

ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर की तरह विराट कोहली भी घर पर घरे से दूर जैसा महसूस करते हैं: संजय मांजरेकर 

Virat Kohli (Image Credit- Twitter X)

पिछले कुछ समय से घर पर खेले गए टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली (Virat Kohli) अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। तो वहीं कुछ ऐसा ही बांग्लादेश के खिलाफ चेन्नई टेस्ट मैच में देखने को मिला है। बता दें कि इस मैच में विराट पहली पारी में 6 और दूसरी पारी में सिर्फ 17 रन बना पाए हैं।

टेस्ट क्रिकेट में विराट का औसत साल 2021 से सिर्फ 32 का है। तो वहीं जब वह भारतीय उपमहाद्वीप में खेलते हैं तो यह औसत और गिरकर 30 का हो जाता है। तो वहीं अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली के इन खराब आंकड़ों के बाद बचाव करते हुए बड़ा बयान दिया है।

मांजरेकर का कहना है कि तेंदुलकर की तरह कोहली भी घर पर घर जैसा महसूस नहीं करते हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी बात को मजबूती देने के लिए पिछले साल भारत के साउथ अफ्रीका दौरे का उदाहरण दिया, जब कोहली चार पारियों में 43 की औसत से 172 रन बनाकर अपनी टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

संजय मांजरेकर ने दिया बड़ा बयान

बता दें कि विराट कोहली को लेकर हाल में ही संजय मांजरेकर ने ईपीएसपीएन क्रिकइंफो के हवाले से कहा- सचिन तेंदुलकर की तरह उन्हें भी भारत में बल्लेबाजी करने में उतना मजा नहीं आ रहा है। मुझे लगता है कि वह घर पर घर से दूर जैसा महसूस करते हैं। हमने साउथ अफ्रीका में देखा कि उन्होंने कितना अच्छा क्रिकेट खेला। उस दौरे पर वह भारत के बेस्ट बल्लेबाज थे। तो यह ठीक है।

हालांकि, अब देखने लायक बात होगी कि विराट कोहली अपनी पुरानी लय, वापिस कब तक हासिल कर पाते हैं? बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में शुरू होगा, तो इसके बाद भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...