Skip to main content

ताजा खबर

“वह मुझसे ज्यादा अटैक करता है…”, ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर बोले ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट

Rishabh Pant & Adam Gilchrist (Photo Source: X/Twitter)

ऋषभ पंत ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में अपने टेस्ट करियर का छठा शतक जड़ा दिया है। पंत ने पूरे 634 दिन बाद भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में वापसी की है। पहली पारी में वह 39 रन बनाकर आउट हो गए थे। दूसरी पारी में उन्होंने 124 गेंदों में शतक ठोका और 128 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली।

ऋषभ पंत दुनिया के उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जो परिस्थितियों के बावजूद भी अपने खेलने का तरीका नहीं बदलते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट का दूसरा दिन खत्म होने में सिर्फ 5 मिनट बाकी था, लेकिन उन्होंने आक्रामक बल्लेबाजी दिखाते हुए करारा छक्का जड़ा था।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने हाल ही में ऋषभ पंत की तारीफ करते हुए बड़ा बयान दिया है। दिग्गज ने ऋषभ को खुद से ज्यादा आक्रमक बल्लेबाज बताया है। बता दें, गिलक्रिस्ट अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे।

ऋषभ पंत निडर है- एडम गिलक्रिस्ट

एडम गिलक्रिस्ट ने Cricket.com.au पर बात करते हुए कहा,

मेरा मानना है कि वह मुझसे ज्यादा अटैक करता है। मैंने उस समय एक आक्रामक ब्रांड का क्रिकेट खेला था, लेकिन ऋषभ, वह निडर दिखता है। मुझे जो पसंद है वह यह है कि वह कभी-कभी ब्रेक पर पैर रखता है और थोड़ा सा दबाव झेल लेता है, तो वह एक क्लास एक्ट है।

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने आगे कहा,

मैं उसे क्रिकेट खेलते देखने के लिए खुशी-खुशी पैसे चुकाऊंगा। तो यह एक ग्रेट क्वालिटी है, मुझे लगता है अगर लोग उस तरीके से स्वीकार कर रहे हैं क्योंकि परिणाम मिलते हैं, तो वह विनर और सरवाइवर है। वह जो कुछ भी करता है उसमें उत्तम दर्जे का होता है। वह एक अच्छा एंटरटेनर हैं। वह जानता है कि एक सीरियस बिजनेस को मजेदार तरीके से कैसे किया जाता है।

भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट मैच की बात करें तो मेजबान टीम ने दूसरी पारी 287 रनों पर घोषित की। बांग्लादेश को जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य मिला है।

আরো ताजा खबर

8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via getty) 1. एंकल की चोट के कारण शादमान इस्लाम दक्षिण अफ्रीका दौरे से बाहर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज शादमान इस्लाम को सिलहट में वेस्टइंडीज...

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...