Skip to main content

ताजा खबर

चेपॉक स्टेडियम में दिखा Ashwin का देसी अवतार, फैन ने कर डाला स्पिनर का वीडियो वायरल

Ashwin (Photo Source: X)

बांग्लादेश के खिलाफ Ravichandran Ashwin ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है, जहां इस खिलाड़ी ने 22 गज पर धाकड़ अंदाज में अपना शतक पूरा कर टीम इंडिया की लाज बचाई थी। इन सब के बीच अश्विन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने साबित कर दिया है कि वो आज भी देसी अंदाज में रहना पसंद करते हैं।

Ashwin ने तेजी से पूरा किया था अपना शतक

Ravichandran Ashwin ने बांग्लादेश के खिलाफ महज 108 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था, ये उनके टेस्ट करियर का सबसे तेज शतक था। साथ ही अश्विन के करियर का 6वां टेस्ट शतक था, इससे पहले उनका 5वां टेस्ट शतक भी चेन्नई के मैदान पर आया था और ये मैदान इस खिलाड़ी का घरेलू मैदान भी है। दूसरी ओर उनका जडेजा ने भी पूरा साथ दिया था बल्लेबाजी में और 86 रनों की पारी खेली थी, वहीं रोहित के साथ-साथ विराट भी पहली पारी की तरह दूसरी पारी में भी फ्लॉप रहे हैं।

अरे, अरे, Ravichandran Ashwin ये क्या कर रहे हैं?

*चेपॉक स्टेडियम से Ravichandran Ashwin का एक वीडियो हो रहा है काफी वायरल।
*वायरल वीडियो में ये खिलाड़ी अपनी जर्सी को धूप में सूखाता हुआ नजर आ रहा है।
*इस दौरान एक फैन ने अश्विन का ये वीडियो ऊपर से बनाया था और किया उसे शेयर।
*चेन्नई में पड़ रही तेजी गर्मी के बीच अश्विन ने अपने कपड़े सूखाने के लिए अपनाई देसी ट्रिक।

Ravichandran Ashwin का ये वीडियो हो रहा है वायरल

What is @ashwinravi99 Anna doing.? 😂😂 pic.twitter.com/qKbVHSshOJ

— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 20, 2024

कुछ इस तरह मनाया था अपने शतक का जश्न

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Team India (@indiancricketteam)

गेंदबाजी में नहीं मिला एक भी विकेट

दूसरी ओर बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में अश्विन को गेंदबाजी में एक भी विकेट नहीं मिल, इस दौरान स्पिनर ने 13 ओवर में 29 रन दिए थे। वहीं सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किए थे, जहां उन्होंने बांग्लादेश के कुल 4 बल्लेबाजों को आउट किया था। तो सिराज के अलावा आकाश दीप और जडेजा को 2-2 विकेट मिले थे। वैसे टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कुल 2 टेस्ट मैचों की सीरीज है, इस मैच के बाद अगला मैच 27 तारीख से कानपुर में खेला जाएगा।

আরো ताजा खबर

कुछ ऐसी थी केएल राहुल के साथ एक्टर सुनील शेट्टी की पहली मुलाकात, बाॅलीवुड कलाकार ने खुद बताई मजेदार कहानी 

Suniel Shetty and KL Rahul (Image Credit- Twitter X) बाॅलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की तारीफ करते हुए नजर...

IPL 2026 में संघर्ष कर रहे संजू को धोनी की सलाह ने दिया था आत्मविश्वास, फिर सैमसन ने ठोका शतक, पढ़ें दिलचस्प कहानी

Sanju Samson MS Dhoni (Image credit Twitter – X) भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने खुलासा किया है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत उनके लिए बिल्कुल आसान नहीं रही थी।...

वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने से किया मना, कोच डैरेन सैमी ने किया बड़ा खुलासा

Alzarri Joseph (Image credit Twitter – X) पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज अल्जारी...

IND vs ZIM: 7.30 बजे नहीं बल्कि इतने बजे शुरू होगा भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच होने वाले दूसरा टी20 मैच

IND vs ZIM (Image credit Twitter – X) जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मुकाबला शानदार अंदाज में जीतने के बाद, अब भारतीय टीम की नजर दूसरे मैच पर है। तीन...