
Shubman Gill (Source X)
Shubman Gill scored his 5th Test century, broke many records of Virat Kohli: भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टेस्ट मैच चेन्नई में खेला जा रहा है। यशस्वी जायसवाल के टीम में आने के बाद तीसरे नंबर पर खेलते हुए गिल ने अपनी चमक बरकरार रखी है। पहली पारी में बिना खाता खोले आउट होने के बाद शुभमन गिल को काफी ट्रोल किया जा रहा था और उनके टीम में होने पर सवाल उठाए जा रहे थे।
लेकिन दूसरी पारी में गिल ने उन सभी आलोचकों को करारा जवाब दिया और 161 गेंदों में 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से शतक लगाया। गिल ने भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में कोहली को पीछे छोड़ दिया। गिल के नाम अब WTC इतिहास में पाँच शतक हो गए हैं, जो कोहली से एक ज्यादा है।
The trademark Shubman Gill century celebration…!!!
– A superb knock by Gill at Chepauk.pic.twitter.com/UDDt3TrbU6
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) September 21, 2024
शुभमन गिल ने तोड़े विराट कोहली के ये सारे रिकॉर्ड
भारत के लिए सबसे कम उम्र में 5वां टेस्ट शतक बनाने वाले खिलाड़ी
19 वर्ष, 282 दिन – सचिन तेंदुलकर
22 वर्ष, 218 दिन – रवि शास्त्री
23 वर्ष, 242 दिन – दिलीप वेंगसरकर
24 वर्ष, 3 दिन – मोहम्मद अजहरुद्दीन
24 वर्ष, 73 दिन – मंसूर अली खान पटौदी
24 वर्ष, 270 दिन – ऋषभ पंत
24 वर्ष, 331 दिन – सुनील गावस्कर
25 वर्ष, 13 दिन – शुभमन गिल*
25 वर्ष, 43 दिन – विराट कोहली
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत के लिए सर्वाधिक शतक
9 – रोहित शर्मा (56 पारी)
5 – शुभमन गिल (48 पारी)*
4 – मयंक अग्रवाल (33 पारी)
4 – ऋषभ पंत (43 पारी)
4 – विराट कोहली (62 पारी)
भारत ने की पारी घोषित
भारत ने अपनी दूसरी पारी 287/4 के स्कोर पर घोषित कर दी है।
पहली पारी में टीम इंडिया ने 376 रन बनाए थे। वहीं, बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में 149 रन बनाए थे।
इस तरह भारतीय टीम को 227 रन की बढ़त मिली थी। अब के स्कोर को मिलाकर भारत की बढ़त कुल 514 रन की हुई और बांग्लादेश को 515 रन का लक्ष्य मिला है।
भारत के लिए शुभमन गिल 176 गेंद में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 119 रन बनाकर नाबाद रहे।
वहीं, केएल राहुल 22 रन बनाकर नाबाद रहे। ऋषभ पंत ने 109 रन की पारी खेली।
पंत और गिल ने चौथे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी निभाई।
‘मैं टी20 में 200 रन बनाना चाहता हूं’ 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने का रखा लक्ष्य
IPL 2026: कोहली और गिल की जंग तय करेगी क्वालीफायर मैच का नतीजा: साइमन डूल
25 मई, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
IPL 226: रियान पराग के बयान पर भड़के मनोज तिवारी, बोले- ऐसी बातें मत करो जो किसी को समझ न आए

