Skip to main content

ताजा खबर

LLC 2024: इरफान पठान ने की बिली बोडेन के ‘क्रुक्ड फिंगर ऑफ डूम’ सिग्नल की नकल, वीडियो ने जीता दिल

LLC 2024: इरफान पठान ने की बिली बोडेन के ‘क्रुक्ड फिंगर ऑफ डूम’ सिग्नल की नकल, वीडियो ने जीता दिल

Irfan Pathan (Source X)

20 सितंबर को लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC 2024) का धमाकेदार आगाज हुआ, जिसमें कोणार्क सुर्याज ओडिशा ने मणिपाल टाइगर्स को एक रोमांचक और लो-स्कोरिंग मैच में मात दी। यह मुकाबला 20 सितंबर को जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में खेला गया था। ओडिशा ने इस मैच में 2 रनों से जीत दर्ज की, लेकिन मैच के दौरान एक मजेदार वाकया भी देखने को मिला जिसने सबका ध्यान खींचा।

ओडिशा के कप्तान इरफान पठान ने मुकाबले के बीच न्यूजीलैंड के दिग्गज अंपायर बिली बोडेन की फेंस “क्रुक्ड फिंगर ऑफ डूम” आउट सिग्नल की नकल की। यह घटना दूसरे पारी के तीसरे ओवर में घटी, जब मणिपाल टाइगर्स 105 रनों का पीछा कर रहे थे। इरफान ने बोडेन के साथ खड़े होकर उनकी स्टाइल में आउट का इशारा किया, जिसे देखकर बोडेन खुद भी हंस पड़े।

बोडेन के इस फेमस जेस्चर की नकल करते हुए इरफान पठान का यह मजेदार अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। देखिए यह वायरल वीडियो, जिसमें इरफान और बोडेन के बीच की यह मजेदार घटना कैद हुई:

कोणार्क सुर्याज ओडिशा की रोमांचक दो रन से जीत

मणिपाल टाइगर्स के कप्तान हरभजन सिंह ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ओडिशा की शुरुआत खराब रही, जहां उनके टॉप-3 बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर ही आउट हो गए। इसके बाद दिलशान मुनावीरा, रॉस टेलर और कप्तान इरफान पठान ने पिच पर संघर्ष किया और टीम को संभालने की कोशिश की। इन तीनों ने मिलकर 43 रन बनाए, लेकिन पिच पर बल्लेबाजी करना काफी मुश्किल साबित हो रहा था।

आखिरी ओवरों में नवीन स्टीवर्ट और विनय कुमार ने दो-दो चौके लगाए, जिससे ओडिशा की टीम 100 रन के पार पहुंच गई और 20 ओवरों में 104/9 का स्कोर खड़ा किया। जवाब में, मणिपाल टाइगर्स की शुरुआत काफी खराब रही। उनके ओपनर रॉबिन उथप्पा और सोलोमन मायर बिना खाता खोले आउट हो गए। टीम का स्कोर पहले 13 ओवरों में ही 38/6 हो गया।

हालांकि, डेनियल क्रिश्चियन और ओबस पिनार ने 49 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी स्थिति में लाने की कोशिश की, लेकिन इरफान पठान ने आखिरी ओवर में 13 रन बचाकर ओडिशा को रोमांचक दो रन से जीत दिला दी।

আরো ताजा खबर

IND vs ENG: सेमीफाइनल से पहले बड़ा सवाल, क्या अभिषेक शर्मा को प्लेइंग 11 से बाहर किया जाए?

Abhishek Sharma (Image credit Twitter – X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहा है। आईसीसी रैंकिंग के अनुसार...

SA vs NZ, 1st Semi-Final: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच में ये 3 खिलाड़ी अकेले दम पर पलट सकते हैं मैच का रुख

South Africa vs New Zealand (Image Credit- Twitter X) जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मैच साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच...

3 मार्च, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

SM Trends (Image Credit- Twitter X) 1. अफगानिस्तान के T20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बाद छिन सकती है राशिद खान से कप्तानी! अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड...

T20 World Cup 2026: भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल एक रोमांचक मुकाबला होने वाला है – सुनील गावस्कर

India vs England (Image Credit- Twitter X) आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। यह मैच 5...