Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy 2024: अर्धशतक जड़ने के बाद आवेश खान के सेलेब्रेशन ने लूटी महफिल, देखें वायरल वीडियो 

Avesh khan (Image Credit- Twitter X)

Duleep Trophy 2024: भारत का जारी घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट दिलीप ट्राॅफी अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। बता दें कि टूर्नामेंट का आखिरी व छठा मैच 19 सितंबर से इंडिया ए और इंडिया सी (India A vs India C) के बीच अनंतपुर के ग्रामीण विकास ट्रस्ट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

तो वहीं इस मुकाबले में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए भारतीय तेज गेंदबाज आवेश खान ने अर्धशतकीय पारी खेली है। आवेश मुकाबले में 68 गेंदों में 51* रन बनाकर नाबाद रहे और अपनी इस छोटी मगर यादगार पारी के दौरान 5 छक्के और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

दूसरी ओर, अर्धशतक लगाने के बाद आवेश खान दोनों बांह फैलाकर बड़े ही जोशीले अंदाज में अपनी हाफ सेंचुरी को सेलेब्रेट करते हुए नजर आए। आवेश के इस सेलेब्रेशन को देखकर, पवेलियन में बैठे साथी क्रिकेटर भी हंसी नहीं रोक पाए और जोर-जोर से शोर मचाकर ताली बजाने लगे।

देखें आवेश खान का यह सेलेब्रेशन

𝐀𝐯𝐞𝐬𝐡 𝐊𝐡𝐚𝐧 𝐚𝐧𝐝 𝐡𝐢𝐬 𝐜𝐞𝐥𝐞𝐛𝐫𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧𝐬.💀

𝐈𝐂𝐘𝐌𝐈: Avesh Khan scored a crucial 51*(68) for India A against India C in the Duleep Trophy third round, including 5 fours and 4 sixes. 💥

📸: Jio Cinema#DuleepTrophy #INDAvsINDC #AveshKhan pic.twitter.com/GJSHNbFJuF

— CricTracker (@Cricketracker) September 20, 2024

इंडिया सी अभी भी 81 रनों से पीछे

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो दूसरे दिन की समाप्ति के बाद इंडिया सी ने 64 ओवर बाद 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय पुलकित नारंग 35* और विजयकुमार वैशाक 14* रन बनाकर मौजूद हैं।

इंडिया सी अभी भी इंडिया ए से 81 रनों से पिछड़ रही है। गेंदबाजी में अभी इंडिया ए की ओर से आकिब खान 3, शम्स मुलानी 2 और आवेश खान व तनुष कोटियन 1-1 विकेट हासिल कर चुके हैं।

इससे पहले इंडिया ए ने अपनी पहली में 90.5 ओवर बाद 297 रनों पर अपने सारे विकेट गंवा दिए थे। टीम के लिए शास्वत रावत ने 124 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, तो आवेश खान ने 51*, शम्स मुलानी ने 33 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 34 रन बनाए। इंडिया सी की ओर से गेंदबाजी में विजयकुमार वैशाक को 4, अंशुल कंबोज को 3 और गौरव यादव को 2 विकेट मिले।

আরো ताजा खबर

आकाश दीप ने क्यों नहीं बुलाए विराट, रोहित और धोनी? शादी के बाद सामने आई दिलचस्प वजह

Akash Deep (Image credit Twitter – X) भारतीय तेज गेंदबाज आकाश दीप ने 24 जून को वाराणसी के एक होटल में अक्षिता राज के साथ शादी रचाई। यह समारोह पूरी तरह...

25 जून, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से

evening cricket news headlines (image via X) 1. ENG vs NZ, 3rd Test: टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया; मैट हेनरी और ग्लेन फिलिप्स तीसरे टेस्ट से...

SM Trends: 25 जून के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जाने, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends (image via X) भारत ने आज ही के दिन 25 जून 1983 को लंदन के मशहूर लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीम को 43 रनों...

“ऐसा पहले कभी नहीं देखा” – जोस बटलर ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफों के बांधे पुल

Vaibhav Sooryavanshi (Image credit Twitter – X) भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी लगातार अपने प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को हैरान कर रहे हैं। हाल ही में श्रीलंका में आयोजित...