Skip to main content

ताजा खबर

Duleep Trophy, Final Round: Day 2: इंडिया-D के लिए संजू सैमसन ने ठोका शतक, पहली पारी में 297 पर सिमटी इंडिया-A

Duleep Trophy, Sanju Samson (Photo Source: X/Twitter)

Duleep Trophy 2024, Final Round: Day 2 Highlights: दलीप ट्रॉफी 2024 का फाइनल राउंड इंडिया-D vs इंडिया-B और इंडिया-A vs इंडिया-C के बीच 19 सितंबर से अनंतपुर में खेला जा रहा है। आज खेल के दूसरे दिन के अंत तक इंडिया-बी की टीम ने पहली पारी में 6 विकेट के नुकसान पर 210 रन बना लिए हैं। वहीं, दूसरी ओर इंडिया-सी ने पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर 216 रन बना लिए हैं।

Duleep Trophy 2024, IND-D vs IND-B: इंडिया-बी 139 रनों से हैं पीछे

खेल के पहले दिन के अंत तक इंडिया-डी ने 5 विकेट के नुकसान पर 306 रन बना लिए थे। संजू सैमसन और सारांश जैन के बीच छठे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हो चुकी थी। सैमसन (89*) और सारांश जैन (26*) नाबाज क्रीज पर मौजूद थे।

खेल के दूसरे दिन की शुरुआत में ही सारांश जैन (26) नवदीप सैनी के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। संजू सैमसन ने शानदार खेल जारी रखते हुए 95 गेंदों में अपना 11 फर्स्ट-क्लास शतक जड़ा और 101 गेंदों में 12 चौके और 3 छक्कों की मदद से 106 रनों की पारी खेली। इसके बल पर ही इंडिया-डी की टीम पहली पारी में 349 रन बना पाई।

इंडिया-बी के लिए नवदीप सैनी ने 18.3 ओवरों में 74 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए। सैनी ने देवदत्त पडिक्कल (50), सारांश जैन (26), संजू सैमसन (106), आकाश सेनगुप्ता (0), और अर्शदीप सिंह का विकेट चटकाया। वहीं, राहुल चाहर के नाम 3 विकेट शामिल रहे।

इंडिया-बी के लिए पहली पारी में एन. जगदीशन (13), सुयश प्रभुदेसाई (16), मुशीर खान (16), सूर्यकुमार यादव (5) और नीतिश कुमार रेड्डी (0) बड़ी पारी नहीं खेल पाए। 100 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। अभिमन्यु ईश्वरन और वाशिंगटन सुंदर के बीच छठे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी हुई।

इंडिया-बी के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन 170 गेंदों में 116 रनों की पारी खेल आदित्य ठाकरे के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। दूसरे दिन के खेल के बाद वाशिंगटन सुंदर (39*) और राहुल चाहर (0*) नाबाज क्रीज पर मौजूद हैं।

IND-A vs IND-C: इंडिया-सी 81 रनों से हैं पीछे

खेल के पहले दिन के अंत तक इंडिया-ए ने 7 विकेट के नुकसान पर 214 रन बना लिए थे। शाश्वत रावत (122) और आवेश खान (16) नाबाज क्रीज पर मौजूद थे। खेल के दूसरे दिन की शुरुआत में शाश्वत रावत 250 गेंदों में 124 रन बनाकर विकेट गंवा बैठे। शाश्वत और आवेश खान के बीच आठवें विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई।

प्रसिद्ध कृष्णा ने 39 गेंदों में 34 रनों की पारी खेली। वहीं, आवेश खान ने 68 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रनों की शानदार पारी खेली। इंडिया-ए की टीम पहली पारी में 297 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंडिया-सी के लिए विजय कुमार वैशाक ने 21 ओवरों में 51 रन देकर सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। वहीं, अंशुल कंबोज ने तीन और गौरव यादव के नाम दो विकेट शामिल रहे।

पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए इंडिया-सी की टीम को खराब शुरुआत मिली। टीम ने 41 के स्कोर पर चार बड़े विकेट गंवा दिए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़(17), रजत पाटीदार (0), ईशान किशन (5) और साई सुदर्शन (17) सस्ते में पवेलियन लौट गए।

बाबा इंद्रजीत और अभिषेक पोरेल के बीच बड़ी साझेदारी पनप रही थी, लेकिन फिर 34वें ओवर के दौरान बाबा इंद्रजीत (34) रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर हो गए। अभिषेक पोरेल ने 113 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों की मदद से 82 रनों की शानदार पारी खेली। दूसरे दिन के अंत तक पुलकित नारंग (35*) और विजय कुमार वैशाक (14*) नाबाद क्रीज पर मौजूद हैं।

আরো ताजा खबर

NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए

NZ vs IND (Image Credit- Twitter X) भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज के दो मैच खेले जा...

SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल

social media trends cricket (image via X) 8 नवंबर को पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप में अर्जुन राजपूत ने शानदार पारी खेली। जब भारत 42/4 के स्कोर पर संघर्ष...

ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

Rajat Patidar and Ayush Badoni (Image Credit- Twitter X) India A squad for ACC Rising Stars Asia Cup 2026: आगामी एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट से पहले...

‘उनका नेट्स में सामना करना सबसे मुश्किल था’ मोहम्मद शमी को लेकर अजिंक्य रहाणे ने दिया बड़ा बयान

Mohammed Shami and Ajinkya Rahane (Image Credit- Twitter X) अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने 6 नवंबर को अपने 13 साल लंबे क्रिकेट करियर का विराम देने...