
Yuzvendra Chahal (Image Credit- Instagram)
इस बार Yuzvendra Chahal के लिए काउंटी सीजन काफी शानदार रहा है, जहां इस खिलाड़ी ने अपनी फिरकी से Northamptonshire टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में हर कोई इस खिलाड़ी की जमकर तारीफ कर रहा है, साथ ही फैन्स चाहते हैं कि अब चहल को टीम इंडिया में चुना जाए।
फैन्स ने लगाई बोर्ड और Selectors को लताड़
वहीं Yuzvendra Chahal का काउंटी क्रिकेट में प्रदर्शन देख फैन्स काफी खुश हैं, साथ ही इन फैन्स ने बोर्ड और Selectors को लताड़ लगाई है। सोशल मीडिया पर फैन्स ने BCCI के खिलाफ ट्वीट किए थे, जिसमें लिखा था कि बोर्ड चहल को मौका ना देकर गलत कर रहा और इस खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी हो रही है। वैसे आपको बता दे कि बांग्लादेश के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच में चहल के दोस्त कुलदीप को भी मौका नहीं मिला है अंतिम 11 में, जिसे लेकर फैन्स भी नाराज हैं।
Yuzvendra Chahal की फिरकी के आगे सब हुए फेल
*Leicestershire के खिलाफ Chahal ने की दूसरी पारी में भी कमाल गेंदबाजी।
*Northamptonshire से खेलते हुए दूसरी पारी में इस खिलाड़ी ने लिए 5 विकेट।
*पहली पारी में लिए थे 4 विकेट, उससे पहले Derbyshire के खिलाफ लिए थे 9 विकेट ।
*दूसरी ओर इस खिलाड़ी ने काउंटी डिवीजन 2 के चार मैचों में किए 19 विकेट अपने नाम।
कमाल की गेंदबाजी की है Yuzvendra Chahal ने
A post shared by Vitality County Championship (@countychampionship)
जीत के बाद चहल की टीम ने मनाया जमकर जश्न
A post shared by Northamptonshire Steelbacks (@northantsccc)
घरेलू क्रिकेट पर होगा अब चहल का फोकस
दूसरी ओर काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अब चहल का फोकस घरेलू क्रिकेट में होगा, जहां ये खिलाड़ी हरियाणा टीम से रणजी ट्रॉफी खेलते हुए नजर आएगा। साथ ही देखना अहम होगा कि क्या बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज में चहल का चयन होगा या नही, वैसे टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज होगी। साथ ही चहल ने टीम इंडिया से आखिरी मैच साल 2023 में खेला था और वो मैच अगस्त महीने में वेस्टइंडीज के खिलाफ था।
8 नवंबर, Evening News Headlines: आज शाम तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से
NZ vs IND 2026, 3rd ODI: तीसरा वनडे मैच प्रीव्यू, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और वो सब जो आपको पता होना चाहिए
SM Trends: 8 नवंबर के शानदार Tweet और Video के बारे में यहां जानें, जो काफी तेजी से हो रहे हैं वायरल
ACC राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारत ए टीम में हुआ बड़ा बदलाव, रजत पाटीदार की जगह आयुष बडोनी हुए शामिल 

